
रामकुमार नायक/महासमुंद. भगवान शिव को समर्पित और 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ पवित्र स्थल है. यह मंदिर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है. समुद्र तल से 3585 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारानाथ मंदिर उत्तराखंड में चारधाम और पंच केदार का हिस्सा है. हर साल लाखों श्रद्धालु दिल्ली के रास्ते केदारनाथ धाम की यात्रा करते हैं. यह मंदिर अप्रैल के अंत और मई के पहले सप्ताह में खुलता है और अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में बंद हो जाता है. अगर आप भी छत्तीसगढ़ से केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है.
श्री बालाजी टूर एंड ट्रेवल्स के जनरल मैनेजर जया ने बताया कि यह पैकेज लेने वालों पर निर्भर करता है कि कोई ग्रुप पैकेज ले रहा है या पर्सनल पैकेज ले रहा है. पर्सनल पैकेज में प्रति व्यक्ति 50 से 60 हजार रुपए लग जाएगा. अगर कोई ग्रुप पैकेज लेते हैं तो 20 से 25 हजार में यात्रा कर सकते हैं. ग्रुप में यात्रा करने से उन्हें ट्रैवलर दिया जाता है जो यात्रा के दौरान साथ रहता है. उनकी यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती है.
ऐसे पहुंचते हैं केदारनाथ
हरिद्वार से जाएंगे ऋषिकेश, ऋषिकेश से होते हुए पूरा रास्ता रहता है. ऋषिकेश के बाद गुप्तकाशी में रुकना होता है. गुप्तकाशी से गौरीकुंड से ऊपर यानी केदारनाथ जाने का रास्ता शुरू होता है. केदारनाथ में ऊपर अगर रुकना चाहते हैं तो ग्रुप पैकेज में यह सुविधा रहती है. पर्सनली पैकेज में उन्हें वाहन भी दिया जाता है. अगर चार लोग हैं तो वें इनोवा कार में सफर कर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर सकते हैं.
ऐसे करें संपर्क
जया ने आगे बताया कि मैं केदारनाथ 2022 में गई थी. केदारनाथ यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा चढ़ना पड़ता है. ऊपर पहुंचने में हमें सात घंटे लगे थे. मैंने शुरू से ही सोच लिया था कि ज्यादा सामान लेकर नहीं जाना है, इसलिए नीचे गौरीकुंड के बैग लॉकर रूम में सामान छोड़ दिए थे. हम एक दिन केदारनाथ में रुके थे. अगले दिन वापस आए. नीचे उतरने में चार घंटे लगे. नीचे उतरने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप बारिश के मौसम में जा रहे हैं तो रेनकोट रखना बेहद जरूरी है. अगर फैमिली आपके साथ चल सकती है तो परिवार वालों के साथ जा सकते हैं बशर्ते साथ में जाने वालों के घुटने में दर्द या अन्य समस्या न हों. टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बालाजी टूर एंड ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर 7509735000 पर संपर्क कर सकते हैं.
.
Tags: Chardham Yatra, Chhattisgarh news, Kedarnath Dham, Latest hindi news, Mahasamund News
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:56 IST









