
हाइलाइट्स
ऋचा ने महज 5 साल की उम्र से कथा पाठ सीखना शुरू कर दिया था.
इंदौर की रहने वाली ऋचा नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में स्थित एक आश्रम में पली-बढ़ी हैं.
ऋचा के पिता संस्कृत व्याकरण के शिक्षक और मां वकील है.
भोपाल. मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं. भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है तो कांग्रेस भी पटखनी देने की तैयारी में जुटी है. भाजपा का पूरा जोर हिंदुत्व है तो कांग्रेस भी इसी राह पर निकल पड़ी है. कांग्रेस ने 32 साल की कथावाचक ऋचा गोस्वामी को धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया है.
महज 5 साल से कथा कर रही ऋचा ने यह जिम्मेदारी संभाल भी ली है. वह सभी 230 विधानसभा में कथा पाठ का आयोजन करने वाली है. हर विधानसभा क्षेत्र में सुंदरकांड और भगवदगीता के साथ ही शिवपुराण के आयोजन होंगे. न्यूज 18 से बात करते हुए ऋचा ने बताया कि मेरा काम लोगों से वोट मांगना नहीं, बल्कि रासलीला और भागवद कथा को राज्य के हर क्षेत्र में फैलाना है. ऋचा कहती हैं कि कांग्रेस पार्टी धर्म आधारित राजनीति नहीं करती है. कांग्रेस पार्टी के नेताओं को वो व्यक्तिगत तौर पर जानती हैं जो कि धर्म में विश्वास करते हैं लेकिन इसका दिखावा नहीं करते.
यह भी पढ़ें : IAS Transfers: चुनाव से पहले मंत्रालय में होने लगी अफसरों की जमावट, छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
आपके शहर से (भोपाल)
अमरकंटक के आश्रम में पली-बढ़ी हैं ऋचा
ऋचा गोस्वामी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के एक आश्रम में वे पली-बढ़ी हैं. यह आश्रम उनके परिवार द्वारा चलाया जाता है. उनके पिता संस्कृत व्याकरण के शिक्षक हैं, जबकि मां वकील हैं. जब ऋचा 5 साल की थीं, तब से कथा पाठ सीखना शुरू कर दिया था. महज 10 साल की उम्र में वे इसमें पारंगत हो गई थी और करीब 100 से ज्यादा कथाएं कर चुकी थीं.
परिवार की इच्छा की खातिर बनी कथावाचक
गोस्वामी का कहना है कि 12वीं कक्षा तक विज्ञान की पढ़ाई की. मन में इंजीनियर बनने की महत्वाकांक्षा थी, लेकिन अपने परिवार की इच्छा के अनुसार धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया. लिहाजा, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की. वे दावा करती है कि अब तक 650 से ज्यादा धर्मोपदेश दे चुकी हें. साल 2022 में 108 घंटे श्रीमद देवी भागवत महापुराण का पाठ करने का रिकॉर्ड बनाया. वो यूट्यूब चैनल के जरिए भक्तों से जुड़ी हैं. यूट्यूब के जरिए वो बीजेपी पर अक्सर निशाना साधती रहती है.
यह भी पढ़ें : MP: आईपीएस अफसर बोले- महिला पहलवान हमारी बेटियां, वे देश की शान, उनसे गोलियों से निपटना गलत
हिंदू धर्म का मतलब डंडा उठाना नहीं: ऋचा
ऋचा सवाल करती हैं कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गौरक्षा के लिए क्या किया है? वह कहती हैं कि हिंदू धर्म का मतलब यह नहीं है कि आप डंडा उठा लें और लोगों को सिर्फ इसलिए पीटना शुरू कर दें क्योंकि वे आपसे सहमत नहीं हैं. हम हिंदू और मुसलमानों के बीच भेदभाव नहीं करते हैं. उनके मुताबिक वे महात्मा गांधी की विचारधारा में विश्वास करती हैं.
.
Tags: Kamalnath, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh News Updates, MP BJP, MP Congress, Mp news live today
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 19:54 IST








