एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन- सनी देओल संग किया काम, 1 फोन कॉल पर की शादी, छोड़ दिया देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 90 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसेज थीं जिनका इंडस्ट्री में बोल- बाला हुआ करता था. इनमें से एक एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री भी थीं. 17 साल की उम्र में मिस इंडिया रह चुकीं ये एक्ट्रेस उस वक्त बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार थीं. मीनाक्षी शेषाद्री अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. महज 15 साल में मीनाक्षी ने बॉलीवुड में 70 से ज्यादा फिल्में की हैं.

मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने अभिनय और खूबसूरती के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. मशहूर सिंगर कुमार सानू संग एक्ट्रेस के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था. इन दोनों की मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म ‘जुर्म’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी. जब मीनाक्षी शेषाद्री संग कुमार सानू के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था उस वक्त ये सिंगर पहले से ही शादीशुदा थे.

कुमार सानू का टूट गया घर-
इन खबरों के चलते कुमार का बसा- बसाया घर टूट गया था. हालांकि, बाद में एक्ट्रेस संग उनका रिश्ता भी कुछ खास लंबा नहीं चल पाया था. सिंगर से अलग होने के बाद मीनाक्षी ने अपना पूरा ध्यान फिल्मों में लगा दिया था. ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘शहंशाह’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने अचानक ही इंडस्ट्री दे दूरी बना ली थी.

शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री-
दरअसल, साल 1996 में सनी देओल संग फिल्म घातक में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश ने एक्ट्रेस को फोन पर ही शादी के लिए प्रपोज किया था और मीनाक्षी ने भी झटपट हां कर दी थी.

सिखाती हैं डांस-
शादी के बाद एक्ट्रेस पति हरीश के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं. अब ये कपल सालों से अमेरिका में ही रह रहा है. हरीश और मीनाक्षी के दो बच्चे भी हैं. बता दें, एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही मीनाक्षी शेषाद्री एक बेहतरीन डांसर भी हैं. इन दिनों ये एक्ट्रेस अमेरिका में ही बच्चों को डांस सिखाती हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment news., Entertainment Special, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें