WTC Final: जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी लेकिन सिराज,शमी और उमेश की तिकड़ी भी कम नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल (World Test Chanpionship Final) के लिए ‘स्‍टेज’ तैयार हो चुका है. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें 7 जून से इंग्‍लैंड के ओवल मैदान पर एक-दूसरे के सामने होंगी. दोनों देशों के बीच टेस्‍ट में पिछला मुकाबला, इसी वर्ष की शुरुआत में भारत में हुआ था, चार टेस्‍ट की इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था. भले ही, भारतीय मैदान में हुई सीरीज में स्पिनरों की ‘पौबारह’रही थी लेकिन WTC Final फाइनल इंग्‍लैंड में होने के कारण तेज गेंदबाज ही अग्रणी रोल में होंगे.

टीम इंडिया को फाइनल में निश्‍चित रूप से ‘ट्रंप कार्ड’ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कमी खेलगी लेकिन मो.शमी, सिराज और उमेश यादव की तिकड़ी इस कमी की भरपाई में सक्षम होगी. पीठ की सर्जरी के बाद बुमराह क्रिकेट से बाहर हैं. ‘जस्‍सी’ ने 30 टेस्‍ट में अब तक 21.99 के औसत से 128 विकेट लिए हैं बुमराह ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 7 टेस्‍ट में 21.25 के औसत से 32 विकेट ले चुके हैं.

ओवल में भारतीय बैटर यदि अच्‍छा स्‍कोर बनाने में सफल रहे तो के स्विंग बॉलरों  के मददगार विकेट पर यह तिकड़ी ऑस्‍ट्रेलिया बैटरों की नाक में दम कर सकती है. शमी, सिराज और उमेश तीनों अलग तरह के गेंदबाज है. जहां शमी सीम की अपनी बेहतरीन पोजीशन से बैटरों की कठिन परीक्षा लेते हैं, वही उमेश गेंद को दोनों और स्विंग कराते हैं. पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग भी वे हासिल करते हैं. इससे अलग सिराज अपनी बाउंस और ‘क्रास सीम’ गेंदबाजी से बैटर्स को परेशान करते हैं.

शमी, सिराज और उमेश का टेस्‍ट प्रदर्शन
सिराज (Mohammed Siraj)  ने भारत के लिए केवल 18 टेस्‍ट खेले हैं लेकिन इन मैचों में ही अपने प्रदर्शन से वे टीम की जरूरत बन चुके हैं.हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक 31.29 के औसत से 47 विकेट लिए हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने 6 टेस्‍ट में 14 विकेट लिए हैं लेकिन बात अगर ऑस्‍ट्रेलियाई मैदान पर प्रदर्शन की आए तो 3 टेस्‍ट में वे 29.53 के औसत से 13 विकेट ले चुके हैं. WTC का फाइनल में इंग्‍लैंड में ही होने के चलते बात अगर इस देश में प्रदर्शन कीकरें तो वे 5 टेस्‍ट में 33 के औसत से 18 विकेट ले चुके हैं.

तेज गेंदबाजों में सबसे अनुभवी है शमी

शमी (Mohammed Shami) तेज गेंदबाजों में भारत के सबसे अनुभवी हैं. 63 टेस्‍ट में 27.48 के औसत से 225 विकेट ले चुके यूपी के इस गेंदबाज ने अब तक ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्‍ट में 40 विकेट लिए हैं, जिसमें ऑस्‍ट्रेलिया के मैदान में 8 टेस्‍ट में लिए गए 31 विकेट (औसत 32.16) शामिल हैं. इंग्‍लैंड में 12 टेस्‍ट में शमी 34 विकेट ले चुके हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने 56 टेस्‍ट में 168 विकेट लिए हैं, इसमें ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 16 टेस्‍ट में 37.58 के औसत से 51 विकेट शामिल हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ, उसी के मैदान पर उन्‍होंने 10 टेस्‍ट में 31 विकेट लिए हैं. उमेश ने इंग्‍लैंड में केवल दो टेस्‍ट खेले हैं और 23.55 के औसत से 9 विकेट लिए हैं.इन तीनों गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्‍ट्रेलिया के तीन प्रमुख बैटरों-स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लुबेशन, उस्‍मान ख्‍वाजा को जल्‍द पवेलियन भेजने की होगी.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Mohammed Shami, Mohammed siraj, Umesh yadav, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें