अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में आईटीआई के स्टूडेंट्स पर जॉब की बौछार होने वाली है. इसके लिए वाराणसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI Colleage) करौदी में 6 जून को जॉब फेयर (Job Fair) लगेगा. इस जॉब फेयर में 18 से 35 साल के युवाओं को कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए जॉब मिलेगी. मंगलवार 6 जून को सुबह 10 बजे से आईटीआई करौधी में इस जॉब फेयर की शुरुआत होगी.
संस्थान के प्रिंसिपल अरुण कुमार ने बताया कि पहले भी जो स्टूडेंट्स यहां से पास हो चुकें है और उनकी आयु 18 से 35 साल के बीच है वो भी इस जॉब फेयर में इंटरव्यू के जरिए नौकरी पा सकतें है.पुरुष के साथ महिलाओं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए बस उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट लेकर 6 जून को यहां आना होगा.
आपके शहर से (वाराणसी)

exclusive: देश के पहले अरबन रोपवे की ग्राउंड रिपोर्ट- मोदी की काशी में जल्द हवा में सफर करेंगे लोग

UP Top Engineering College: कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए ये हैं यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

Vat Savitri Purnima Vrat 2023: सुहागिन महिलाओं ने किया ये व्रत तो चमकेगी किस्मत, जानें पूजन विधि और महत्व

Gulabi Meenakari: विदेशों में धूम मचा रही मुगलों की ये कलाकारी, जानिए क्या है खासियत ?

UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन में भूल से भी ना करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा निरस्त

बनारसी जुगाड़ पर बंदर भारी! तरकीब फेल होने से कई इलाकों के लोग परेशान, नगर निगम ने जारी किया नंबर

Varanasi Gold Rate: वाराणसी में सोने ने फिर दिखाए तेवर, चांदी भी चमकी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Nirjala Ekadashi 2023: प्रचंड गर्मी से मिले निजात, भक्तों ने 1008 कलश में जल लेकर किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

Varanasi Weather Alert: वाराणसी में फिर बदला मौसम, चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी करेगी परेशान

Varanasi Tent City: वाराणसी टेंट सिटी की बुकिंग बंद, जानें क्यों 5 महीने बाद इसे हटाने की शुरू हुई कवायद?

Varanasi Weather Update: वाराणसी में गर्मी फिर ढाएगी सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
ये डॉक्यूमेंट है जरूरी
सभी आवेदकों को हाईस्कूल,आईटीआई के प्रमाण पत्र और रिजल्ट के ओरिजनल कॉपी के साथ अपना बायो डाटा लेकर आना होगा.इसके अलावा 2 पासपोर्ट साइट की फोटो और आधार और पेनकार्ड की ओरिजनल और फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है.
इन पदों पर होगीं नियुक्ति
अरुण कुमार ने बताया कि इस जॉब फेयर में डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड नोयडा उत्तर प्रदेश द्वारा मैकेनिक मोटर, टर्नर, ओई आटोमोबाइल्स, पेंटर, डाई मेकर, व्यवसाय फिटर, ऑपरेटर के कई पदों पर पुरूष और महिलाओं का चयन किया जाएगा.बताते चलें कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के देखरेख में मिशन रोजगार के तहत इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.
.
Tags: Job news, UP news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 18:56 IST








