13 साल की बच्‍ची ने बना दिया कंगाल, खेल-खेल में 52 लाख रुपये उड़ा डाले, खाते से ऐसे निकाले पैसे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप भी अपने बच्‍चों को फोन पकड़ा देते हैं तो सावधान! ऑनलाइन हो चुकी इस दुनिया में बच्‍चों पर कंट्रोल बनाए रखें, वरना वही हाल होगा जो इनका हुआ. चीन में एक लड़की ने ऑनलाइन गेम पर इतने पैसे लुटा दिए कि आप सोच भी नहीं सकते.लड़की ने एक ट्रिक अपनाकर मां का पूरा एकाउंट खाली कर दिया. जब मां ने देखा तो जिस खाते में लाखों रुपये हुआ करते थे, उसमें सिर्फ कुछ पैसे बचे थे. चीन की सोशल मीडिया में यह स्‍टोरी खूब वायरल हो रही है.

साउथ चाइना मार्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली यह बच्‍ची लगातार फोन पर बैठी रहती थी. गेम खेलती रहती थी. मां ने कई बार टोका लेकिन नहीं माना. उसे अपने स्‍मार्टफोन पर पे-टू-प्ले गेम की आदत लग चुकी थी. उसमें पैसों की जरूरत थी तो फोन मां के एकाउंट से लिंक्‍ड था. लड़की ने उसका सहारा लिया और गेमिंग ऐप को भी एकाउंट से लिंक्‍ड कर दिया. उससे पैसे कटने लगे. फ‍िर भी मां को पता नहीं चला. एक दिन टीचर ने ऐसा करते देख लिया. उन्‍होंने तुरंत उसकी मां को इसकी जानकारी दी.

52.71 लाख रुपये थे, अब महज 5 रुपये बचे
मां ने जब अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो माथा पीट लिया. जिस खाते में कभी 449,500 युआन यानी तकरीबन 52.71 लाख रुपये थे, उसमें अब महज 5 रुपये बचे थे. चीन की सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मह‍िला बैंक स्‍टेटमेंट दिखाती हुई नजर आ रही हैं. इसमें उनकी बेटी द्वारा ऑनलाइन गेम के लिए भुगतान किए गए प्रत्येक लेनदेन का विवरण है. जब उसके पिता ने पूछा कि पैसे कहां खर्च किए तो लड़की ने जो बताया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

10 दोस्‍तों के लिए भी इन्‍हीं पैसों से गेम खरीदे
लड़की ने बताया कि इनमें से 14 लाख रुपये से उसने ऑनलाइन गेम खरीदा. खुद तो खरीदा ही, उसने अपने 10 दोस्‍तों के लिए भी इन्‍हीं पैसों से गेम खरीदे ताकि वे साथ में खेल सकें. इस पर तकरीन 12 लाख खर्च किए.लड़की ने बड़ी मासूम‍ियत से कहा, पहले तो मैनें दोस्‍तों को मना किया लेकिन जब उन्‍होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं तो मैंने खरीद लिए.लड़की ने कहा कि उसे पैसे के बारे में ज्यादा समझ नहीं है या यह कहां से आया है और जब उसे घर पर डेबिट कार्ड मिला तो उसने उसे अपने स्मार्टफोन से लिंक कर दिया. उसे यह भी याद था कि जब वे आसपास नहीं होते थे तो पैसे की जरूरत पड़ने पर उसकी मां उसे कार्ड का पासवर्ड बताती थी.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें