ऋतुराज गायकवाड़ ने हाथों पर लिखा अपने प्यार का नाम, क्यूट फोटोज हुईं वायरल, कब बजेगी शहनाई?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को रचाएंगे शादी.
गायकवाड़ ने आईपीएल में खेली दमदार पारियां.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में शुरू से अंत तक रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिला. लेकिन इस महासमर का अंत चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ खिताबी जीत दर्ज करके किया. सीएसके के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी का जमकर जश्न मनाया. लेकिन इस जश्न में अब चार चांद लगने वाले हैं. धोनी के धुरंधर सलामी बैटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. गायकवाड़ की मेंहदी की क्यूट फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ महिला ऑलराउंडर उत्कर्षा पवार के साथ शादी करने जा रहे हैं. आईपीएल फाइनल के बल्लेबाज ने उत्कर्षा के साथ पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसमें एमएस धोनी भी नजर आ रहे थे. ऋतुराज और उत्कर्षा 3 जून को सात फेरे लेंगे. उससे पहले शुक्रवार को इस कपल की मेंहदी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें से एक फोटो गायकवाड़ के दोनों हाथों की है. एक हाथ में लिखा है ‘ऋतुराज कॉट उत्कर्षा, 3 जून 2023’ जबकि दूसरे हाथ में बैट और बॉल के साथ उत्कर्षा का नाम लिखा हुआ है.

Ruturaj Gaikwad Mehendi pics

Ruturaj Gaikwad Mehendi pics

WTC Final से वापस लिया नाम

गायकवाड़ को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड का दौरा करना था. लेकिन शादी के चलते वह रुक गए. उनके स्थान पर आईपीएल में शानदार पारियों को अंजाम देने वाले यश्सवी जायसवाल को इंग्लैंड भेजा गया है. गायकवाड़ ने आईपीएल में ताबड़तोड़ अंदाज से बैटिंग की और चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 500 से अधिक रन ठोक डाले थे.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ruturaj gaikwad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें