यह स्‍टॉक दे रहा दनादन रिटर्न, धांसू तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी बुलिश, 67% तेजी की उम्‍मीद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मार्च तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफा बढा है.
साल 2023 में इस शेयर में अब तक करीब 30 फीसदी की तेजी आई है.
एक साल में रॉयल आर्किड का स्‍टॉक पैसा करीब ढाई गुना बढा चुका है.

नई दिल्‍ली. पिछले एक साल में जिन शेयरों ने निवेशकों के वारे-न्‍यारे किए हैं, उनमें रॉयल आर्किड होटल्‍स (Royal Orchid Hotels) के स्‍टॉक का नाम भी शामिल है. इस होटल स्‍टॉक ने एक साल में ही निवेशकों को पैसा लगभग ढाई गुना बना दिया है. चौथी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद अब बाजार एक्‍सपर्ट को इस शेयर में आगे और तेजी आने की उम्‍मीद नजर आ रही है. आज भी रॉयल आर्किड होटल का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ एनएसई पर 341.95 रुपये (Royal Orchid Hotels Share Price) के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है.

रॉयल आर्किड होटल्स के शेयर गुरुवार 1 जून को एनएसई पर 2.79 फीसदी की गिरावट के साथ 327 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. लेकिन, आज इसने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की. इंट्रा डे में एक बार यह शेयर 351 रुपये तक चला गया. इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह समाचार लिखे जाने तक 341.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Multibagger Stock: महीने में पैसा डबल, आगे भी तेजी की आस, दिग्‍गज इनवेस्‍टर ने खरीदे 2.5 करोड़ शेयर

इडलवाइज ने दी बाय रेटिंग
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज (Edelwise) ने रॉयल आर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) के शेयरों को BUY (खरीद) रेटिंग दी है और इसके लिए 595 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है. यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 67 फीसदी अधिक है. आर्किड होटल्‍स के शेयर में पिछले एक साल में 143 फीसदी की तेजी आई है. साल 2023 में अब तक यह शेयर करीब 31 फीसदी उछल चुका है. पिछले छह महीनों में इस शेयर में 13 फीसदी उछाल आया है.

शानदार रहे तिमाही नतीजे
आर्किड होटल्‍स के वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं. स्टैंड अलोन आधार पर रॉयल आर्किड होटल्स की कुल आय मार्च तिमाही में 83 फीसदी बढ़कर 48.67 करोड़ रुपये रही. पिछले तिमाही में आय में 26.57 फीसदी इजाफा हुआ था. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIDTA) 95 फीसदी बढ़कर 16.66 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही में 8.51 करोड़ रुपये था.

कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 158 फीसदी के भारी उछाल के साथ 7.18 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही में 2.78 करोड़ रुपये रहा था. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2023 में रॉयल आर्किड का कंसॉडिटेडेड आधार पर कुल इनकम 79 फीसदी बढ़कर 279.69 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष में 155.93 फीसदी था.

Tags: Business news in hindi, Multibagger stock, Stock market, Stock tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें