हाइलाइट्स
हत्या की ये घटना बिहार के जमुई जिला की है
मृतक पांच दिन पहले ही गांव से लौटा था
हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों बवाल काटा
जमुई. बिहार में 28 साल के एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या की घटना जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके के आचार्यडीह गांव की है. गांव में एक 28 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. युवक का शव उसके घर से 200 मीटर दूर केंदुआ आहर से बरामद हुआ है. शव देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अपराधियों ने युवक के शरीर पर चाकू जैसे हथियार से कई बार हमला किया है. मृत युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है जोकि बेंगलुरु में रहकर ठेकेदारी का काम करता था और बीते पांच दिन पहले वह अपने घर आया हुआ था. एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी.
जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े दस बजे किसी का फोन आने के बाद सत्येंद्र गांव में ही जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वह रात में घर नही लौटा, लेकिन सुबह उसका शव केंदुआ आहर से बरामद हो हुआ. सत्येंद्र का शव देख उसके परिवार वाले बेसुध हो गए जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया. युवक की हत्या के बाद परिवार और गांव वालों में आक्रोश हो गए और फिर सिकंदरा नवादा सड़क मार्ग रामडीह गांव के पास जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करवा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
पुलिस हत्या के इस मामले की छानबीन में जुट गई. मृतक की बहन आरती कुमारी के अनुसार युवक सत्येंद्र कुमार गांव के एक जमीन को खरीदने वाला था. साढ़े दस बजे रात में वह घर से निकला था. दुश्मनी के कारण उसकी हत्या कर दी गई है. इस मामले में एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार युवक साढ़े दस बजे रात में किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था. हत्या के पीछे क्या कारण है, या कौन लोग हो सकते हैं. इस बारे में परिवार वाले नहीं बता रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही इसका उद्भेदन कर जो भी लोगों का हाथ होगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपके शहर से (जमुई)

जीतन राम मांझी ने फिर दिखाए तेवर, लोक सभा चुनाव के लिए कर दी ऐसी मांग कि नीतीश कुमार की बढ़ा दी टेंशन!

आप भी हैं नेचर लवर, तो आ जाइए लखीसराय के जंगली जायका रेस्टोरेंट में, यहां का लजीज खाना बना देगा दीवाना

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

निषादों के नेता ने छोड़ा नीतीश का बंगला, अब डंके की चोट पर करेंगे राजनीति, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Patna Gold Rate: सोना ने दिखाई नरमी तो चांदी के तेवर तीखे, जानें आज के रेट

Train alert! वाराणसी मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द, कुछ की टाइमिंग बदली, देखें डिटेल

छपरा के इस स्कूल में बच्चों को दी जा रही मिलिट्री ट्रेनिंग, ये छात्र उठा सकते हैं लाभ

तीन मोबाइल नंबरों ने जदयू सांसद की बढ़ा दी है टेंशन, पटना में केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Bhagalpur: पीएम किसान निधि योजना के लिए क्या आपने करवाया है E-KYC? 6 जून तक है मौका

सावधान! बिहार में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का जारी किया अलर्ट
.
Tags: Bihar News, Crime News, Jamui news, Murder
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 16:19 IST








