बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

शासन द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान करना है। इस योजना के तहत लाभार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम आयु 65 वर्ष तथा लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र का स्थानीय निवासी होना चाहिए। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने देते हुए बताया है कि उद्यमशील व्यक्ति जो अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करना चाहते हैं वे दिनांक 01 जून 2023 से 20 जून 2023 तक अपना आवेदन सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय में ऑनलाईन/रजिस्टर्ड डॉक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकतें हैं। इस योजना के तहत व्यवसाय के लिए रू0 02 लाख तथा सेवा/उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 05 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है।

 

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं निषादराज बोट योजना के लिए 15 जून तक करें आवेदन

सहायक निदेशक, मत्स्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है, कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष एवं विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर 15 जून 2023 तक आवेदन कर सकतें है तथा अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, विकास भवन मंझनपुर से प्राप्त की जा सकतीं हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें