जीतन राम मांझी ने फिर दिखाए तेवर, लोक सभा चुनाव के लिए कर दी ऐसी मांग कि नीतीश कुमार की बढ़ा दी टेंशन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लोक सभा सीटों की दावेदारी को लेकर जीतन राम मांझी की बड़ी मांग.
मांझी ने कहा-हम 5 सीटों की तैयारी कर रहे, ये हमारे लिए काफी कम.
जिधर हम, उधर जीत, हमें सम्मानजनक सीटें मिले तो अच्छा होगा-मांझी.

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े तेवर दिखाए हैं. शुक्रवार को पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने बेटे डॉक्टर संतोष सुमन के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही थी.  मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार की 5 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन हमारे लिए पांच सीट भी कम है. हम सभी सीट पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं.

मांझी ने आगे कहा, अगर हम सबको सम्मान जनक सीटें मिलेंगी तो अच्छा होगा. यह सभी जानते हैं कि हम जिधर रहेंगे उधर जीतेंगे. उम्मीद है कि महागठबंधन में हमको सम्माजनक सीटें मिलेंगी. मांझी ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में मगध से लेकर दूसरे इलाकों में जिस कदर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है ऐसे में यह साफ जाहिर होता है कि लोग उनकी पार्टी के नीति और सिद्धांतों से पूरी तरह सहमत हैं.

मांझी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हम केवल 5 सीटों पर ही नहीं बल्कि सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. माही ने यह बयान तब दिया है जब हाल में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने उनसे मुलाकात के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मंत्रणा की थी. विजय चौधरी से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि गठबंधन में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है सब कुछ ठीक है. सच्चा मित्र ही कमियों को बताता है.

आपके शहर से (पटना)

मांझी ने आगे कहा, नीतीश कुमार के हम सच्चा मित्र और उनके कृतज्ञ हैं, जो पद मुझे नहीं मिलता उस पद पर भी उन्होंने मुझे बिठाया. मैं मरते दम तक इसे नहीं भूल सकता. विजय चौधरी से भी हमारी इन्हीं विषयों पर बातचीत हुई थी. लेकिन, हमारा कहना है कि बिहार में बालू और शराब नीति पर सरकार विचार करे. राजस्व प्राप्त करने या फिर अन्य मामलों पर जो बालू का उठाव हो रहा है उससे गरीब लोग त्रस्त हैं. शराब पीकर जेल गए लोगों को सरकार माफ कर दे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा पर जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति हमारी श्रद्धा है, इसमें कहीं शक नहीं है. नरेंद्र मोदी हमें हमेशा प्रतिष्ठा देते रहे हैं. लेकिन मोदी जी ने जो दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ. महंगाई रोकने की बात कही थी उसका क्या हुआ. प्रधानमंत्री यदि इन मुद्दों पर बिहार में जवाब देते हैं तो ठीक है, लेकिन वह हिंदू राष्ट्र और राम मंदिर की ही बात करेंगे.

नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की पहल पर मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है. प्रधानमंत्री पहले अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन आज कल में हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व की ओर ही सिर्फ जा रहे हैं. नीतीश कुमार इन चीजों से देश को निकालना चाहते हैं और इसमें यदि सफल होते हैं तो बहुत अच्छा होगा. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि नीतीश कुमार की विरोधी एकता की मुहिम सफल होगी.

Tags: CM Nitish Kumar, Jitan ram Manjhi, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Opposition Parties, Opposition unity

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें