
नरेश पारीक/ चूरू.आसमान से आग बरसने वाले मई-जून के महीने में सावन जैसा मौसम नजर आ रहा है. मई-जून के इस महीने में जहां अक्सर चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े गर्मी से बेहाल करते थे. वही इस बार लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान को 35 का आंकड़ा भी पार नहींकरने दिया. मौसम विशेषज्ञय मौसम में इस बदलाव की वजहपश्चिमी विक्षोभ बता रहे है.जिसके चलते मौसम में ये परिवर्तन देखने को मिला है. मई-जून में जहां अधिकतम तापमान 45 और 50 डिग्री के बीच रहता था, वही इस बार पिछले सात दिनों से 30 से 35 डिग्री के बीच यहां अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है. साल 2022 में जहां एक जून का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया था वही इस साल की जून की पहली तारीख को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया है.
इस सप्ताह भी रहेगा असर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र का असर जून के पहले सप्ताह में भी देखने को मिलेगा और लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा चूरू सहित बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर के अलावा अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, सिरोही, टोंक,जोधपुर नागौर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 15:26 IST








