यहां मात्र 5 रुपये में मिलता है भरपेट खाना, रोजाना 5 हजार से ज्यादा लोगों की लगती है भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल स्वामी/बीकानेर. बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम अस्पताल है, जहां रोजाना हजारों लोग देश के हर कोने से आते है, लेकिन इन मरीजों को इलाज के बाद खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था. ऐसे में बीकानेर का रोग निदान सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से मरीज और उनके परिजनों के लिए मात्र 5 रुपये में भरपेट और स्वादिष्ट खाने उपलब्ध करवा रहा है.

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देवकिशन पेडीवाल ने बताया कि पीबीएम अस्पताल परिसर में यह सेवा करीब 25 सालों से अधिक से चल रही है. अब तक यहां से करीब सवा तीन करोड़ लोग खाना खा चुके है. देवकिशन ने बताया कि उनके बड़े भाई भंवरलाल पेडीवाल व उनके दोस्त घनश्याम जोशी ने यह सेवा रामसुख दास महाराज के आशीर्वाद से सेवा शुरू की थी. पेडीवाल ने बताया कि यहां रोजाना 5 हजार से अधिक लोग खाना खाते है. यहां एक साथ 400 से 500 लोग खाना खाते है, इस वजह से लंबी लाइनें लगती है. इसके बाद दूसरे लोग खाना खाने आते है. यहां 40 से अधिक लोग मरीजों का खाना बनाने और उनको परोसने के लिए सेवा में लगे रहते है.

सुबह और शाम मिलता है अलग-अलग खाना
पेडीवाल ने बताया कि यहां सुबह और शाम को अलग-अलग खाना मिलता है. सुबह एक सीजन के अनुसार सब्जी, खिचड़ी, दाल और रोटी मिलती है और शाम को कढ़ी, खिचड़ी, सब्जी और रोटी मिलती है. यहां मरीजों को पौष्टिक खाना और ज्यादातर हरी सब्जी का खाना मिलता है.

दूर-दूर से लोग आते है खाना खाने
पेडीवाल ने बताया कि इस भोजनालय में खाना खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते है. यहां सुबह 10 से 2 बजे तक खाना मिलता है तो शाम को 6 से 10 बजे तक खाना मिलता है. यहां उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, नेपाल, पंजाब, हरियाणा आदि से मरीज और उनके परिजन खाना खाने के लिए आते है. यहां मरीज के साथ 2 या 3 लोग खाना खाते है.

मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने के लिए भी व्यवस्था
देवकिशन ने बताया कि यहां मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने के लिए विश्राम गृह भी बनाया गया है. जहां मात्र 10 रुपए में पलंग और अलमारी आदि दी जाती है. साथ ही मरीजों के लिए टिफिन में खाना भी डाला जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 15:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें