MP News: दमोह को मिली तीन रेलवे ब्रिज की सौगात, करोड़ों की लागत से होगा निर्माण कार्य  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्पित बड़कुल/दमोह: मप्र के दमोह जिले को चुनावी साल में भी बड़ी सौगात मिली है. आम नागरिकों एवं राहगीरों को बाधा रहित यातायात के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. लंबे समय से चर्चा में बने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे और बाधाएं भी उत्पन्न हो रही थी, लेकिन यह बाधा अब दूर हो गई है. तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग शीघ्र ही कार्य करने की योजना पर कार्य कर रहा है. दमोह सांसद एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयास के चलते जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है. जिसमें सर्वाधिक व्यस्तता वाला मार्ग मलैया मील फाटक, आनु फाटक और हिंडोरिया मार्ग फाटक है. इन तीन रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण के बाद जहां एक ओर नगर से होकर पथरिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, हटा जाने वाले यात्रियों को मलैया मिल के पास रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण सुगमता होगी.

वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव जागेश्वर नाथ एवं जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. हिंडोरिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के बनने के बाद जैन श्रद्धाल भक्तों के लिए भारी सुगमता होगी. बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो गई है.

कहां-कहां कितनी लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
शासन द्वारा मंजूरी मिलने के बाद दमोह नगर में दमोह पथरिया बीना कटनी रेल खण्ड के किलोमीटर 126/ 1-2 एल.सी. क्रमांक 58 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है, जिसकी लंबाई 1351 मीटर जिसमें 96.00 रेलवे का क्षेत्र सम्मिलित है. इसकी प्रशासकीय स्वीकृति 37 करोड़ 54 लाख 82 हजार है.

ओवरब्रिज की लंबाई 738.48 मीटर 
वहीं हिंडोरिया पटेरा मार्ग में बीना कटनी रेल खंड के किलोमीटर 1133/8-9 के एलसी क्रमांक 65 रेलवे ओवरब्रिज जिसकी लंबाई 738.48 मीटर जिसमें 63.48 रेलवे का भाग है. इसकी प्रशासकीय स्वीकृति 26 करोड़ 37 लाख 57 हजार है. इसी क्रम में दमोह कटनी मार्ग में बिना कटनी रेल खंड के किलोमीटर 1136/9-10 के एलसी क्रमांक 67 पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी मिली है. जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 27 करोड़ 36 लाख 42 हजार रुपए है.

50 प्रतिशत राशि रेलवे देगी
इसी क्रम में दमोह जिले के दमोह बांदकपुर मार्ग पर बीना कटनी रेलवे सेक्शन के 1141/16-18 मे समपार क्रमांक 70 के एवज में आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य पहुंच मार्ग सहित जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति है. इसकी लंबाई 1153.14 मीटर बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप का यह रेलवे फाटक के निर्माण कार्य की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है. जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 48 करोड़ 51 लाख 91 हजार है. यह कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा, जबकि प्रथम 3 ओवरब्रिजों के मामले में संबंधित विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. यहां यह उल्लेखनीय है 50 प्रतिशत राशि रेलवे और 50 प्रतिशत राशि निर्माण में मध्य प्रदेश सरकार व्यय करेगी.

Tags: Damoh News, Indian railway, Madhya pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें