Patna Gold Rate: सोना ने दिखाई नरमी तो चांदी के तेवर तीखे, जानें आज के रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



उधव कृष्ण/पटना. राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 2 जून को कल के बनिस्बत सोना के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1000 रुपए की तेजी आई है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने News18 Local को बताया कि आज चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, सोना की कीमत आज स्थिर है. इसलिए अभी सोना की खरीदारी का अच्छा मौका है. उन्होंने बताया कि अगले कुछ ही दिनों में फिर से सोने के रेट बढ़ने की उम्मीद है.

पटना के सर्राफा बाजार में बुधवार 31 मई की तुलना में गुरुवार (1 जून) को 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी. जबकि आज यानी शुक्रवार (2 जून) को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस कारण आज भी कल वाली कीमत में सोना बिक रहा है. बता दें कि आज भी 24 कैरेट सोने का भाव 62,600 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है.

इन्हें भी पढ़ें:
Ranchi Gold Rate जानें आज की ताजा कीमत
Meerut Gold Rate जानें आज की ताजा कीमत
चांदी में 1000 रुपए की तेजी
पटना सर्राफा बाजार में शुक्रवार (2 जून) को चांदी के दाम में 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से तेजी देखी जा रही है. सर्राफा बाजार में कल यानी (गुरुवार) तक एक किलो चांदी का भाव 69,200 रुपए चल रहा था. जबकि आज यह 70,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें