RBSE 10th Result 2023: लड़कियों ने मारी बाजी, 90.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास, चेक करें 10वीं का रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (RBSE 10th Result 2023). राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. 02 जून 2023 को उनका इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए हर स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में और टोटल 33 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023). राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल 2023 के बीच हुई थी. इस साल कुल 10.66 लाख स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी.

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
1- राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
2- होमपेज पर नजर आ रहे 10वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3- वहां रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे जरूरी क्रेडेंशियल्स एंटर करें.
4- बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.

आपके शहर से (जयपुर)

Rajasthan Board 10th Result 2023: SMS से राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
इंटरनेट सुविधा उपलब्ध न होने या राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
1- अपने मैसेजिंग ऐप पर RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें.
2- इसे 56263 पर भेज दें. रिजल्ट एसएमएस के फॉर्मेट में आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:
12वीं में कम नंबर से न हों परेशान, अभी भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, ऐसे करें तैयारी
बदल गया 10वीं का सिलेबस, हटाए गए कई चैप्टर, पीरियोडिक टेबल भी हुआ बाहर

Tags: Rajasthan Board of Secondary Education, Rajasthan Board Results, RBSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें