हाइलाइट्स
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली स्थगित
बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संत समाज ने यह जनचेतना महारैली बुलाई थी
अयोध्या. महिला पहलवान के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली स्थगित हो गई है. 5 जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में यह महा रैली होनी थी. समाज में फैल रही बुराई और बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संत समाज ने यह जनचेतना महारैली बुलाई थी. बृजभूषण शरण सिंह ने इस रैली में 11 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था.
गुरुवार देर शाम अयोध्या के सर्किट हाउस में अयोध्या जिला प्रशासन और बृजभूषण शरण सिंह के बीच लंबी वार्ता चली थी. जिसके बाद आज सोशल मीडिया के जरिए कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनचेतना रैली स्थगित करने की सूचना दी.
बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है. मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है. इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं. वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं. उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए “जन चेतना महाराली, 5 जून, अयोध्या चलो” कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है.
इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है. इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा.”
आपके शहर से (अयोध्या)

Mahakumbh 2025 : 60 करोड़ की लागत से बनेगा डिजिटल म्यूजियम, जानिए क्या होगी विशेषता

अब झांसी के युवा सीखेंगे उड़ान भरना, जल्द शुरू होगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर, जानें डिटेल्स

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को किया जाएगा आमंत्रित, एक हफ्ते चलेगा उत्सव

जौनपुर की लड़की ने शुरू किया धांसू आइडिया के साथ रेस्टोरेंट, खाने का साथ मिलता है ‘झूलने का मजा’

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

गाजियाबाद में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा फैसला, इन धाराओं के तहत दर्ज होगा मामला

Meerut Gold Price: सोने के नखरे हुए ढीले, तो चांदी ने दिखाएं फिर तेवर, यह है आज के भाव

अयोध्या के बाद अब इस धर्मनगरी को मिलेगी बड़ी सौगात, हवाई उड़ान को एयरपोर्ट तैयार, बस हरी झंडी का इंतजार

पोखर में डूब रहे भाई को बचाने के चक्कर में दो भाइयों की गई जान, एक ही परिवार में तीन मौतों से मचा कोहराम

Meerut News: यूपी के ग्राम पंचायतों में होगी परीक्षा, पास होने पर मिलेगा लाखों का इनाम

UP PWD के 200 इंजीनियर होंगे डिमोट, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने 13 साल बाद जीती लड़ाई
.
Tags: Ayodhya News, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 12:17 IST








