गुमला के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी राजेश उरांव ढेर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार/गुमला. गुमला सदर थाना के आंजन मरवा जंगल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस ने दो नक्सली को मार गिराया. मारे गए नक्सली की पहचान राजेश उरांव के रूप में हुई है. वह भाकपा माओवादी का सक्रिय नक्सली था.

गुमला एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर रंथू उरांव, दो लाख का इनामी राजेश उरांव, एरिया कमांडर लाज़िम अंसारी सहित अन्य नक्सली आंजन व मरवा के रास्ते में जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

इस सूचना पर पुलिस ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. तब पुलिस ने जवाबी कारवाई करते की और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. मुठभेड़ में दोनों और से करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव को ढेर कर दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है. मारे गए राजेश के पास से एक बाइक व थ्री फिफ्टिन की रायफल जब्त की गई है.

बता दें कि नक्सली रंथू उरांव और लाज़िम अंसारी के दस्ते का सक्रिय सदस्य था राजेश उरांव. उस पर गुमला व लातेहार के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने नक्सली राजेश उरांव पर दो लाख के इनाम की घोषणा की थी. पिछले कई साल से पुलिस को उसकी तलाश थी. वह मूल रूप से घाघरा थाना क्षेत्र के हुटार गांव का रहनेवाला था.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें