‘बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने को कहा’, महिला पहलवान का आरोप- अगर मैं तैयार हो जाऊं तो सप्लीमेंट्स खरीदने का दिया ऑफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक महिला पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया.
महिला पहलवान ने कहा कि डब्ल्यूएफआई चीफ ने उससे यौन संबंध बनाने को कहा.
उन्होंने उसके लिए न्यूट्रीशन सप्लीमेंट खरीदने का वादा किया.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में एक महिला पहलवान ने भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India-WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला पहलवान ने कहा कि उसने जिस दिन एक बड़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था, उसी शाम डब्ल्यूएफआई चीफ ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की. इस मौके पर उन्होंने उसके लिए न्यूट्रीशन सप्लीमेंट खरीदने का वादा किया. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक महिला पहलवान ने कहा कि सिंह ने उसे कमरे में बुलाया, उसे उसकी इच्छा के खिलाफ अपने बिस्तर पर बैठाया और उसकी सहमति के बिना उसे ‘जबरदस्ती’ गले लगाया.

महिला पहलवान का आरोप है कि बृज भूषण ने कई साल तक उनका यौन उत्पीड़न और बार-बार अभद्र हरकतें कीं. जिसका उसे गहरा आघात लगा. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन आरोपों को लेकर धरना देने वाली सात महिला पहलवानों में से एक ने 21 अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक आधिकारिक शिकायत में ये बड़े आरोप लगाए हैं. इस महिला पहलवान की पहचान गुप्त रखने के लिए उसका नाम नहीं दिया जा रहा है. अपनी शिकायत में महिला पहलवान ने कहा है कि जब उसने स्वर्ण पदक जीतने वाली रात को बृजभूषण शरण सिंह के ‘जबरन गले लगाने’ की घटना के बारे में एक वरिष्ठ पहलवान को बताया. लेकिन कोई भी इस मामले में उसके साथ नहीं आया.

महिला पहलवान ने कहा कि उसने सिंह के इस बर्ताव के बारे में अपनी मां से भी बात की. सिंह के बार-बार फोन करने के कारण उसे अपना निजी मोबाइल नंबर बदलना पड़ा. जबरन गले लगाने की अपनी शिकायत में महिला पहलवान ने कहा कि कि वह गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने कमरे में आराम कर रही थी. तभी एक फिजियोथेरेपिस्ट ने उसे बताया कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष उससे अपने कमरे में मिलना चाहते हैं. उसने सोचा कि बृजभूषण शरण सिंह उसे बधाई देना चाहते हैं और इसलिए उसने उनके कमरे में जाने का फैसला किया.

बृजभूषण शरण सिंह: 6 बार से सांसद, 50 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियां, अकूत संपत्ति के हैं मालिक

महिला पहलवान ने कहा कि इसी दौरान एक बार बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर वो उनके साथ यौन संबंध कायम करती है तो वो उसके लिए न्यूट्रीशन सप्लीमेंट खरीदेंगे. महिला पहलवान ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार यौन उत्पीड़न और पीछा करने की इन घटनाओं से वह बहुत प्रभावित हुई. इस आघात से लड़ने में उसे काफी समय लगा. जिससे ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के दौरान ध्यान केंद्रित करने की उसकी क्षमता पर खराब असर पड़ा. उसने उन जगहों पर जाने से परहेज किया, जहां सिंह के होने की उम्मीद होती थी.

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Sexual Harassment, Women wrestler, Wrestling Federation of India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें