
हाइलाइट्स
पोखर में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत से घर मे मचा कोहराम
एक साथ तीन भाइयों की मौत से गांव में छाया मातम
मथुरा. मथुरा के कस्बा मगोर्रा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब थाने के पीछे स्थित पोखर में नहाते समय तीन सगे भाई मौत के गाल में समा गए. जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सोनू (10), पंकज (7) और मोनू (6) पुत्रगण सुंदर निवासी मगोर्रा गांव में ही बनी पोखर पर नहा रहे थे. वहीं नहाते वक्त सोनू का पैर फिसल जाने पर गहरे गड्ढे में जा पहुंचा. दोनों भाइयों ने अपने भाई सोनू को डूबते हुए देखा तो उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पंकज और मोनू भी गहरे पानी में जा पहुंचे और डूब गए.
जैसे ही सूचना ग्रामीणों को मिली तो वहां भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 3 बच्चों को बाहर निकाला गया. एक को निजी अस्पताल और 2 को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और घर में कोहराम मच गया.
इस संबंध में एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने के संबंध में भी विचार हो रहा है. पीड़ित परिवार की जिस प्रकार से भी सहायता हो सकेगी वह की जाएगी.
.
Tags: Mathura news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 10:52 IST









