Gujarat Earthquake: गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



ऊना. गुजरात के ऊना जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह भूकंप की झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है. बीते 25 मई को कच्छ जिले में शाम को भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास था. भूगर्भविज्ञान  अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक शाम 6 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया था. इसका केंद्र जिले में भचाऊ से 19 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था. इस क्षेत्र में बीते 17 मई को भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.2 थी.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कुछ इस तरह से लगता है कि अगर भूकंप की तीव्रता 0 से 1.9 है तो ही सीज्मोग्राफी के जरिये भूकंप की जानकारी मिल पाती है. 2 से 2.9 तीव्रता पर बहुत कम कंपन महसूस होता है. 3 से 3.9 तीव्रता पर ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजरा हो. वहीं भूकंप की तीव्रता 4 से 4.9 होती है तो घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है.

वहीं 5 से 5.9 भूकंप की तीव्रता है तो भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है. अगर तीव्रता 6 से 6.9 होगी तो इमारत का बेस दरक सकता है. अगर ये 7 से 7.9 हो जाए तो इमारतें गिर जाती हैं. वहीं 8 से 8.9 भूकंप की तीव्रता हो जाए तो सुनामी का खतरा ज्यादा तबाही आ सकती है. अगर ये 9 या उससे ज्यादा है तो भीषण तबाही का मंजर देखने को मिलेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें