बिना दवा के यूरिक एसिड हो जाएगा कंट्रोल, फॉलो करें 5 बेहतरीन टिप्स, यकीन न हो तो ट्राई कर लीजिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यूरिक एसिड के मरीजों को खूब फल और सब्जियां खानी चाहिए.
नॉन वेज खाने से यूरिक एसिड की समस्या काफी बढ़ सकती है.

Tips To Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या से इन दिनों बड़ी तादाद में लोग प्रभावित हो रहे हैं. यूरिक एसिड बढ़ने पर हमारे शरीर के छोटे जॉइंट में जम जाता है. इससे हाथ-पैरों के उंगलियों और अंगूठे में तेज दर्द होता है. इस परेशानी को गाउट कहा जाता है. गाउट एक तरह का अर्थराइटिस है, जो हाथ और पैरों के छोटे जॉइंट को दर्दनाक बना देता है. यूरिक एसिड बढ़ जाए तो किडनी पर भी काफी असर डालता है. कई बार यह किडनी स्टोन की वजह बन जाता है, तो कई बार अन्य किडनी डिजीज पैदा कर देता है. ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. आज आपको 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे नेचुरल तरीकों से यूरिक एसिड की समस्या कंट्रोल हो जाएगी.

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं – यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के मुताबिक समय पर सोने-जागने और खाने-पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है. एक जगह घंटों बैठकर काम करने से भी बचना चाहिए.

रोज करें एक्सरसाइज – यूरिक एसिड के मरीजों को रोज फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करनी चाहिए. ऐसा करने से यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल में रहेगा और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी. प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करने से आपको कुछ ही दिनों में पॉजिटिव असर दिखने लगेगा.

नॉन वेज से बनाएं दूरी – यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को नॉनवेज से दूरी बना लेनी चाहिए और फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए. नॉनवेज में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में पहुंचकर यूरिक एसिड बढ़ा देता है. ऐसे में शाकाहारी डाइट का सेवन करना चाहिए. जंक फूड अवॉइड करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- गर्मी में ये 3 नेचुरल जूस करेंगे कमाल, चंद मिनटों में आ जाएगी चुस्ती-फुर्ती, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी – अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे तो यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल में रहेगा. पानी की कमी होने पर यूरिक एसिड की समस्या ट्रिगर हो सकती है. गर्मियों के मौसम में हर किसी को रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और बीमारियां दूर रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Hair Loss Causes: 5 विटामिन-मिनरल्स की कमी से झड़ने लगते हैं बाल, इन चीजों का रखें ध्यान, बनी रहेगी खूबसूरती

चेकअप भी बेहद जरूरी – यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी बेहद जरूरी होता है. अगर यूरिक एसिड हद से ज्यादा बढ़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत होती है. डॉक्टर ने दवा दी है तो उसे भी समय पर लें. यूरिक एसिड को कभी नजरअंदाज न करें.

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें