Good News: आम लोगों के लिए 15 जून को खुल जाएगा दरभंगा का तारामंडल, जानें क्या होगा खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अभिनव कुमार

दरभंगा. उत्तर बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है. अब उनके इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. दरभंगा में बना देश का सबसे आधुनिक तारामंडल 15 जून से आम नागरिकों के लिए खोल दिए जाएंगे. यह तारामंडल सबसे आधुनिक तारामंडल है. शोध के लिए भी यह बेहतर प्लेटफार्म है. अब दरभंगा के लोग स्पेस की सैर 15 जून से करेंगे. खास बात है कि इस तारामंडल में दो तरह के शो चलाए जाएंगे और दोनों के चार्ज अलग-अलग होंगे.

निरीक्षण के बाद निर्णय
गौरतलब है कि निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार सरकार उदयन मिश्रा द्वारा तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा में प्रभारी पदाधिकारी-सह-प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा संदीप तिवारी के साथ निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के उपरान्त निदेशक द्वारा समीक्षा बैठक कर विभिन्न समस्याओं के निदान के साथ तारामंडल को 15 जून 2023 से संचालन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही उनके द्वारा निदेशित किया गया कि तारामंडल भवन का हस्तांतरण अतिशीघ्र संवेदक से लिया जाय.

आपके शहर से (दरभंगा)

उन्होंने संवेदक के प्रतिनिधि तथा कार्यपालक अभियंता, भवन संरचना प्रमण्डल, दरभंगा को निदेशित किया गया कि तारामंडल देखने आने वाले आम-जन के सुविधा के लिए तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के नाम का Indication Signage बड़े साईज में तारामंडल गेट सं. – 03, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कादिराबाद, दरभंगा चौक एवं दिल्ली मोड़ के पास लगवाया जाय, तारामंडल के चाहरदीवारी की ऊँचाई को बढ़ाया जाय एवं उस पर कंटीला तार लगवाया जाय. उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा तारामंडल के सामने सड़क पर जलजमाव की समस्या के निदान हेतु नगर आयुक्त, दरभंगा को नाला निर्माण हेतु अनुरोध पत्र देने हेतु निदेशित किया गया.

जानिए क्या रहेगा शुल्क
तारामंडल में आमजन को शो देखने हेतु ऑनलाइन व विशेष परिस्थिति में ऑफ लाईन माध्यम से टिकट बुकिंग का प्रावधान होगा. साथ ही उन्होंने दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल शो दिखाने हेतु निदेशित किया गया. तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा में 2डी एवं 3डी के लिए अलग-अलग प्रवेश व आरक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है. सामान्य दर्शक वर्ग के 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए 2डी के लिए 20 रूपये एवं 3डी के लिए 30 रूपये प्रति व्यक्ति तथा 15 वर्ष से ऊपर के दर्शकों के लिए 2डी के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति एवं 3डी के लिए 70 रुपये प्रति व्यक्ति, प्रधानाध्यापक के स्तर से प्रेषित 20 स्कूली छात्र/छात्राओं के समूह को 2डी के लिए 10 रुपये प्रति छात्र/छात्रा एवं 3डी के लिए 20 रूपये प्रति छात्र/छात्रा, स्कूल/शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों द्वारा 150 सीट वाले ब्लॉक बुकिंग हेतु 2डी के लिए 10 रुपये प्रति छात्र/दर्शक एवं 3डी के लिए 20 रूपये प्रति छात्र/दर्शक शूल्क निर्धारित किया गया है.

इसके साथ विदेशी पर्यटक एवं उनके साथ 03 वर्ष से अधिक के बच्चों के लिए 2डी के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति एवं 3डी के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है. प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक के 300 सीट के सभागार आरक्षण के लिए 30,000 रुपये एवं जीएसटी अतिरिक्त देय होगा. इसके साथ ही 5,000 रुपये सुरक्षित जमा राशि जमा कराना होगा.

Tags: Bihar News, Darbhanga news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें