दायां पैर या बायां, ब्रेक लगाने के लिए किस पैर का करना चाहिए इस्तेमाल, आज जान लें ये काम की बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ब्रेक लगाने के लिए हमेशा दाएं पैर का इस्तेमाल करें.
बाएं पैर का इस्तेमाल करने से प्रैशर से ब्रेक लगेंगे.
ये आपके साथ ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक होगा.

नई दिल्ली. कार चलाना तो सभी सीख लेते हैं. लेकिन कार के किस फीचर को या कहें कि किस फंक्‍शन को कैसे यूज करना है या उसके इस्तेमाल के लिए कमांड कैसे देनी है इन बातों पर कम ही लोग ध्यान देते हैं. लेकिन यही छोटी छोटी बातें कई बार बड़ी परेशानियां भी खड़ी कर देती हैं. ऐसी ही एक बात है कार का ब्रेक कैसे दबाएं जो आपकी कार को भी नुकसान न हो और किसी भी तरह का कोई हादसा भी नहीं हो.

दरअसल ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ही कारों में ब्रेक दबाने का एक ही तरीका होता है लेकिन लोग कई बार गलत ब्रेक दबाने के लिए गलत पैर का इस्तेमाल कर परेशानी मोल ले लेते हैं. जिसके चलते उनके साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों को भी दिक्कत होती है. आइये आज आपको बताते हैं कार चलाने के दौरान ब्रेक लगाने के लिए किस पैर का इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

मैनुअल कारों में…
कार चलाने के दौरान आपका बायां पैर पूरी तरह से क्लच के लिए होना चाहिए. इस पैर से कभी भी ब्रेक नहीं दबाया जाना चाहिए. इसका कारण है कि आपके पैर को आदत होती है क्लच को जोर लगा कर दबाने कि क्योंकि उसमें स्प्रिंग एक्‍शन होता है. लेकिन ब्रेक को धीरे दबाया जाता है. इसके लिए हमेशा दाएं पैर का इस्तेमाल करें. इससे आपका पैर एक्स‌िलरेटर से हटेगा तो स्पीड कम होगी और ब्रेक दबाने के दौरान आप क्लच के साथ गियर को बदल कर भी कार को रोक सकेंगे.

ऑटोमैटिक कार में दें ज्यादा ध्यान
क्योंकि ऑटोमैटिक कारों में क्लच का पैडल नहीं होता है इसलिए लोगों का बायां पैर फ्री रहता है. ऐसे में कई बार लोग बाएं पैर से ब्रेक दबा देते हैं और कार तेजी से रुकती है. ऑटोमैटिक कारों में ज्यादातर चारों टायरों में डिस्क ब्रेक होते हैं और बाएं पैर से ब्रेक लगाने के चलते ये प्रैशर से रुकती है. ऐसे में हादसा भी हो सकता है. यदि आप ऑटोमैटिक कार चलाते हैं और आपके सामने भी यही समस्या आती है तो इसका एक आसान हल है कि आप अपने बाएं पैर को थोड़ा पीछे की तरफ मोड़ कर बैठें. ऐसे में ब्रेक लगाने के दौरान अपने आप ही दाएं पैर का इस्तेमाल होगा.

Tags: Auto News, Car Bike News, Road Safety, Road Safety Tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें