भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस इंडियन प्रीमियर लीग के समापन के बाद अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम खेलने उतरेगी.,
01

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरा ओपनर कौन होगा इसको लेकर किसी तरह से कोई शंका नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग में 4 मैच में तीन शतक मारने वाले इन फॉर्म शुभमन गिल ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे.-AP
02

पहला विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम के संकटमोचक चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इंग्लैंड के काउंटी में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले इस बैटर पर ऑस्ट्रेलिया की नजर रहेगी.Pujara/Instagram)
03

विराट एक तरफ टी20 में धड़ाधड़ रन बना रहे हैं. साथ ही किंग कोहली का फोकस आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तरफ भी है. विराट को पता है कि आज से तीन सप्ताह बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. दिग्गजों ने आरोप लगाए थे कि इतने कम समय में टी20 फॉर्मेट से सीधा इंग्लैंड की मुश्किल कंडीशन में कैसे भारत की टीम टेस्ट फॉर्मेट में एडजस्ट कर पाएगी. BCCI
04

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह भी बिल्कुल पक्की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने गजब प्रदर्शन किया था. -AFP
05

भारतीय क्रिavकेट टीम ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई है. पहली बार भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार की वजह से उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम हर हाल में ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी.-(Ravichandran Ashwin/Instagram)
06

इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार फॉर्म दिखाते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है. गेंदबाज मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे. मोहम्मद शमी का अनुभव कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत काम आएगा.-AP









