
नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में यदि शुरुआत अच्छी हो तो सफलता का रास्ता आसान दिखने लगता है. हालांकि उसमें चुनौतियां होती हैं लेकिन शुरुआती स्तर पर ही मिला प्रोत्साहन हर कठिनाई से लड़ने की शक्ती दे देता है. ये मानना है अभिनेता मानव दुर्गा का. मानव जल्द ही फिल्म बिहान में दिखेंगे जिसकी शूटिंग जल्द ही होने वाली है. इसकी कहानी महिला तस्करी पर आधारित है.
मानव कहते हैं कि इस तरह की फिल्म मिलना मेरे लिए बेहद ही खुशनसीब की बात है.
फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार कर रहे हैं. मानव के अलावा इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी हैं. मानव ने कहा कि मैं धीरज कुमार जैसे लोगों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. यह इंडस्ट्री में मेरा पहला प्रोजेक्ट है और इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए. मानव आशा कर रहे हैं कि आने वाले समय में ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर के तौर पर सफलता की ऊंचाइयां छुए और उन्हें एक नई पहचान मिले.
मानव ने इसी के साथ एक और फिल्म को साइन किया है. प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर इसकी घोषणा भी कर दी है. फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल भी शामिल हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 02:06 IST









