आज का राशिफल: तुला राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, वृश्चिक, धनु राशि वाले अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 02 june 2023)

आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी. रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी. वैचारिक दृढ़ता से आपके काम सफल बनेंगे. अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 02 june 2023)

आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी. मन की चिंता की भावना रहेगी. दुर्घटना से बचें. परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा. कोर्ट-कचहरी संबंधी कामों में सावधानी रखें. संयमित व्यवहार से अनर्थ से बचा जा सकेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 02 june 2023)

आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा. मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद क्षण गुजरेगा. मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा. अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे. पत्नी तथा पुत्र से लाभ प्राप्ति की संभावना है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें