02 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पैसे होंगे खर्च, सिंह, कन्या राशि वालों के भाग्यवृद्धि के प्रबल योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 02 june 2023)

आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा. छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा. मानहानि न हो उसका ध्यान रखें. जल से परेशानी हो सकती है. पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा. नींद नहीं आने की दिक्कत आपको हो सकती है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 02 june 2023)

आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे. मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा. आर्थिक लाभ होगा. प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी. भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है. नए काम या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है. संगीत के प्रति विशेष रुचि रहेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 02 june 2023)

परिवार में सुख-शांति और परिजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे. आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा. कहीं घूमने जाने की संभावना है. मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा. आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी. वाद-विवाद की आशंका बनी रहेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें