VIDEO: इमरान खान के मंत्री को घर से घसीट कर ले गई पुलिस, भ्रष्‍टाचार के मामले में हुई गिरफ्तारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान में राजनीतिक दलों द्वारा सत्‍ता में आते ही विरोधियों पर बदले की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो इमरान खान के खासमखास चौधरी परवेज इलाही को गिरफ्तार कर लिया गया. भ्रष्‍टाचार के मामले में उनकी घर से गिरफ्तारी हुई. पेश मामले में अंदालत पहले ही उनकी जमानत याचिका को रद्दा कर चुका थी. इसी मामले में अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. जिसके तहत उन्‍हें अरेस्‍ट किया गया.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया के माध्‍यम से चौधरी परवेज इलाही की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई. ट्वीट में कहा गया, ‘‘यह बहुत ही शर्मनाक है. देश में महंगाई की दर 38 प्रतिशत तक पहुंच गई है और उनकी प्रतिक्रिया यह है कि वो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही को गिरफ्तार कर रहे हैं. बिल्कुल हास्यास्पद है! ’’

Tags: Imran khan, Pakistan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें