रफ्तार का कहर: एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म, दंपती-बेटा समेत गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- रंगेश सिंह

सोनभद्र. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ. घटना सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथवानी गांव के पास हुआ. इस हादसे में एक गर्भवती महिला, उसके पति और 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया.

पति-पत्नी के अलावा बेटा और गर्भ में पल रहे शिशु की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया. घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम उठे. हादसे का शिकार होने वाला हथवानी गांव निवासी राशिद अली (उम्र 30 वर्ष) का भरापूरा परिवार था. वो पेशे से व्यवसाय करते थे. हादसे ने इस परिवार को गहरा जख्म दे दिया. बताया जा रहा है कि राशिद अली गुरुवार को अपनी गर्भवती पत्नी शाहजहां का अल्ट्रासाउंड जांच कराने बाइक से दुद्धी आया था. उनके साथ पुत्र असलम (4 वर्ष) भी मौजूद था. दोपहर बाद जांच रिपोर्ट लेकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में हथवानी गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.

भारी वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीनों सड़क से करीब 20 फीट दूर जंगल में जा गिरे. मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण राहगीरों ने हाथीनाला थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले की तीनों की मौत हो चुकी थी. शव का पंचनामा कर पुलिस उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी ले गई. हादसे के बाद से हथवानी गांव में मातम है. राशिद अली के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Tags: Road accident, Sonbhadra News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें