किसी ने खाई जेल की सजा, कोई हुआ MMS कांड से बदनाम, 7 एक्ट्रेसेस के स्कैंडल से हिल गई भोजपुरी इंडस्ट्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Famous Bhojpuri actresses controversial Life: फिल्म इंडस्ट्री में आना कई युवाओं का सपना होता है लेकिन यहां लंबे वक्त तक टिके रहना हर किसी के बस की बात नहीं. ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्हें एक्टिंग की दुनिया में जल्दी मुकाम मिला लेकिन फेम के साथ बदनामी भी झेलनी पड़ी. दरअसल, यहां हम भोजपुरी सिनेमा के उन स्टार्स को लेकर बात कर रहे हैं जिन्हें अभिनय से नहीं बल्कि अपनी विवादों से लोकप्रियता मिली है. हम रीजनल सिनेमा की उन अभिनेत्रियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं जिनका नाम ऐसे विवादों में रहा, जिन्हें सुनकर पूरी इंडस्ट्री हिल गई!

01

भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी अभिनेत्री सपना गिल का नाम पिछले दिनों ही विवादों में आया है. 25 साल की एक्ट्रेस पृथ्वी शॉ से विवाद के मामले में जेल की सलाखों में भी रह चुकी हैं, फिलहाल वे बेल पर बाहर हैं. अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंची थी और वहीं क्रिकेट पृथ्वी शॉ भी थे. तभी दोनों के बीच सेल्फी को लेकर जमकर विवाद हुआ और बाद में दोनों की इमेज पर दाग लगा. अभिनेत्री का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.

02

भोजपुरी एक्ट्रेस तृषा कर मधु की इमेज भी बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर होती है. उनका पिछले साल यानी 2021 में एक MMS वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था. उस क्लिप में तृषा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं थी और बताया जाता है कि जिस शख्स ने उनके इस वीडियो को लीक किया था उसे बाद में अभिनेत्री ने चेतावनी भी दी हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया. इस वीडियो के बाद अभिनेत्री सदमे का शिकार हो गई थीं.

03

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी पहले खेसारी लाल के साथ जोड़ी जमती थी और अब वे पवन सिंह के साथ भी खूब पसंद की जाती हैं. एक बार काजल का भी MMS वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था लेकिन अभिनेत्री ने उसे फेक बताया था और उन्होंने कहा था कि इस वीडियो में दिख रही लड़की वह बिलकुल भी नहीं हैं. पहले यूट्यूब पर दावे किए जा रहे थे कि वो काजल का एमएमएस है. मगर बाद में साफ हो गया था कि वीडियो में दिखने वाली लड़की वो नहीं थीं.

04

अक्षरा सिंह भी एमएमएस कांड का शिकार हो चुकी हैं. एमएमएस को कई यूट्यूबर्स अक्षरा सिंह (Akshara Singh Leak Video) का बताते रहे और कई तो वीडियो को डायरेक्ट दिखाने का दावा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को इसके लिए खरी-खोटी सुनाई लेकिन अभिनेत्री ने उसे फेक बताया था.

05

भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक प्रियंका पंडित अक्सर अपने सेक्सी लुक से फैंस को रिझाती हैं. उनका एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसे लेकर उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया. हालांकि, जब लोगों ने उनके खिलाफ अनाप-शनाप बातें लिखीं तो उन्होंने सफाई में कहा कि वे इस वीडियो का हिस्सी नहीं है और उस MMS को उन्होंने फेक बताया.

06

एक दौर में संभावना सेठ भी भोजपुरी सिनेमा की जान थीं जो अब सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और बाद में वे बिग बॉस का जाना-माना चेहरा बनी. लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि वे भी MMS लीक का शिकार हो चुकी हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी को किस करती हुई नजर आईं थीं

07

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का एक MMS वीडियो ऑनलाइन लीक हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल एमएमएस वीडियो में शिल्पी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आई थीं. जब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ और लोगों ने सिंगर को ट्रोल किया, तो अपनी सफाई देते हुए सिंगर ने कहा था कि वो एक फेक क्लिप है. उनका कहना है कि वायरल वीडियो में जो लड़की दिख रही है वो कोई और है न कि वे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें