बागपत में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, गन की करते थे होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहजाद राव/बागपत. यूपी के बागपत की कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ते हुए एक तमंचा बनाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है और भारी संख्या में बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं. पकड़ा गया तस्कर साथी के साथ मिलकर तमंचे बनाता था और उन्हें हरियाणा, दिल्ली यूपी के कई जिलों में तस्करी करता था.

दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए तस्कर तमंचा 2 से 5 हजार और पिस्टल 25 से 35 हजार रुपये में बेच रहे थे. फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी है. एसपी बागपत अर्पित विजय वर्गीय ने पकड़े गए हथियार तस्करों के बारे में जानकारी दी.

तमंचों की होती थी होम डिलीवरी
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नौशाद है, जो शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर में मेहनवा गांव का रहने वाला है. नौशाद अपने साथी सोनू के साथ मिलकर तमंचे बनाता था और डिलीवरी मिलने पर उन्हें घर-घर जाकर सप्लाई करता था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया कि वह यूपी के कई शहरों, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई कर चुका है.

पुलिस ने गांव में मारा छापा
आरोपी एक तमंचा 2 से लेकर 5 हजार में बेचता था. वहीं पिस्टल 28 से लेकर 30 हजार रुपये में बेचता था. इस तरह से दोनों तस्कर अवैध हथियारों का काला कारोबार कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. अब शहर कोतवाली पुलिस को हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी तो पुलिस ने गांव में छापा मारा और अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी नौशाद को धर दबोचा.

पहले भी जेल जा चुका है नौशाद
पकड़ा गया आरोपी नौशाद हत्या सहित कई मुकदमों में पहले भी जेल जा चुका है. वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी बागपत अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आज तक 25 से ज्यादा लोगों को हथियार बेच चुका है. पुलिस जांच के बाद उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.

Tags: Baghpat news, Crime News, Illegal arms factory, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें