IPL की ‘अनलकी-चौकड़ी!, चार बैटर 99 रन पर रह चुके नाबाद, इसमें तीन भारत के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 (IPL 2023) में इस बार शतकों के मामले में नया रिकॉर्ड बना. इस सीजन में 12 शतक बने जो एक सीजन में सबसे अधिक हैं. इन 12 शतकों में से तीन शुभमन गिल और दो विराट कोहली ने बनाए.पिछला रिकॉर्ड 8 शतकों का था जो IPL-2022 में बना था. इन 12 शतकों के बीच पंजाब किंग्‍स के शिखर धवन ऐसे बदकिस्‍मत बैटर रहे जो 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे. वे एक रन से ‘शतकवीरों’की इस सीजन की सूची में शामिल होने से रह गए.शिखर को मिलाकर आईपीएल में अब तक चार बैटर 99 रन पर नॉटआउट रहे हैं, इसमें भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं.

SRH के खिलाफ CSK के सुरेश रैना
सुरेश रैना (Suresh Raina)आईपीएल में 99 रन पर नाबाद रहने वाले पहले बैटर रहे. वर्ष 2013 में सनराइजर्स के खिलाफ मैच में सीएसके को जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी जबकि रैना के शतक पूरा करने के लिए 5 रनों की. रैना विनिंग शॉट के रूप में चौका ही लगा पाए और शतक से एक रन दूर रहते हुए नाबाद लौटे.

RCB के खिलाफ KXIP के क्रिस गेल
क्रिस गेल (Chris Gayle)आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore)की ओर से खेलते हुए शतकों का अंबार लगा चुके हैं. बहरहाल, गेल 2019 में किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेले और आरसीबी के खिलाफ 99 रन बनाकर नाबाद रहे.इस पारी के दौरान गेल, 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका लगाकर 99 रन तक पहुंचे लेकिन आखिरी गेंद पर सिंगल नहीं ले पाए और 99 रन पर अटककर रह गए.

DC के खिलाफ KXIP के मयंक अग्रवाल
आईपीएल-2021 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ किंग्‍स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 99 रन पर नॉटआउट रहे थे. मयंक की इस शानदार पारी की मदद से पंजाब ने अपनी पारी 166 रन पर खत्‍म की थी. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम मेच जीतने में सफल रही थी.

SRH के खिलाफ पंजाब किंग्‍स के शिखर धवन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 66 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से नाबाद 99 रनों की पारी खेली थी. धवन की इस पारी के बावजूद पंजाब किंग्‍स (पूर्व नाम किंग्‍स इलेवन पंजाब) 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी थी. शिखर के अलावा अन्‍य सभी बैटरों का योगदान 38 रनों का था. पंजाब के स्‍कोर में 6 रन Extras के रूप में भी शामिल रहे. जवाब में सनराइजर्स ने राहुल त्रिपाठी के 74 रनों की मदद से केवल दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था.

Tags: Chris gayle, Indian premier league, IPL, Mayank agarwal, Shikhar dhawan, Suresh raina

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें