OMG! शादी के 20 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने खुशी-खुशी किया विदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. यूं तो शादी विवाह से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आती हैं. दूल्हे-दुल्हन की कई कहानियां सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में रांची से पलामू आ रही बारात को दुल्हन ने आधे रास्ते से लौटा दिया था. वहीं शादी से जुड़ी एक और रोचक कहानी पलामू में सुर्खियां बटोर रही है, जहां दूल्हे ने शादी के 20 दिन में ही दुल्हन का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया.

प्रेमी और प्रेमिका के 10 वर्षों के रिश्ते को दूल्हे ने जिंदगी भर के लिए एक साथ कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से दुल्हन ससुराल में चुपचाप रहती थी. किसी से ज्यादा मिलती जुलती भी नहीं थी. मगर फोन पर प्रेमी से रोजाना बातें किया करती थी. किसी तरह इस बात की भनक दूल्हे को लग गई. उसे पता चल गया की उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है और शादी से खुश नहीं है.

दुल्हन ने अपने पिता का मान रखते हुए शादी तो कर ली, मगर दिल को न मना पाई. इस बीच एक दिन दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल आ पहुंचा और दुल्हन ने उसके साथ भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, भागने से पहले लड़की ने दूल्हे से इजाजत ले ली थी.

दूल्हे ने दिखाई हिम्मत
थाना से पुलिस ने लड़की के परिजन व उसके दूल्हे को फोन कर इसकी सूचना दी. लड़की के परिजन तो नहीं पहुंचे, लेकिन दूल्हे ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और कहा कि जहां मन लगे वहीं रहो. सभी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का हक है.

10 मई को हुई थी शादी
मनातू थाना प्रभारी ने बताया कि 10 मई को बीचकिला गांव के सनोज कुमार की शादी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी, जबकि युवती का गांव के ही जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ 10 साल से प्रेम संबंध था. पुलिस को सूचना मिली कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग रही है. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस छानबीन की तो पता चला कर दूल्हे की सहमति से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जा रही थी. दूल्हे ने थाने पहुंचकर लड़की का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया. लड़का-लड़की व्यस्क हैं. उन्हें अपनी मर्जी से शादी-विवाह का पूरा हक है.

Tags: Jharkhand news, Marriage news, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें