अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: जल्द ही बाजार में लोगों को आमों की कई नई वैरायटी खाने के लिए मिलेंगी. यूं तो मलिहाबाद के दशहरी आम ने पूरे देश में अपने स्वाद का दीवाना लोगों को बना रखा था, लेकिन जल्द ही इसके स्वाद को टक्कर देने के लिए बाजार में उतरने जा रहे हैं मोदी मैंगो, अगस्त, मटका गोला, आमीन, जामुन, मुंजजर आमीन और तुखमी हीरा आम, इन सभी नए आमों को मलिहाबाद के किसानों ने लगाया है.
खास बात यह है कि ये सभी आम स्वाद में लाजवाब हैं. इनका स्वाद बाजार में लंबे वक्त से कब्जा कर रखे दशहरी, लंगड़ा और चौसा से भी कई गुना अच्छा बताया जा रहा है. इन सभी आमों को प्रमाण पत्र केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा के 40वें स्थापना दिवस पर दिए. सभी प्रमाण पत्र निदेशक टी. दामोदरन द्वारा दिए गए. अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोदी मैंगो को प्रमाण पत्र पहले ही मिल चुका था, इसलिए इस अवसर पर सिर्फ उन्हें सम्मानित किया गया है, जो नए किसान थे उनके आमों की नई किस्म के लिए प्रमाण पत्र दिए गए हैं.
मोदी मैंगो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम पर रखा गया ‘मोदी आम’ अगले साल बाजार में उतरेगा. इस आम के शौकीन इसका स्वाद ले सकेंगे. खास बात है कि यह मोदी मैंगो दशहरी, लंगड़ा और चौसा से कई गुना मोटा आम होगा. इसका स्वाद भी आम की अन्य सभी किस्मों से एकदम अलग होगा. हालांकि, बाजार में मिलने वाले सभी आमों से मोदी आम की कीमत कई गुना अधिक होगी. साथ ही, इस आम का पेड़ भी महंगा होगा. उपेंद्र कुमार सिंह को इसके लिए प्रमाण पत्र पहले ही मिल चुका है.
आपके शहर से (लखनऊ)

NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका, बस करना होगा ये काम, 35,750 है सैलरी

नवाब सआदत अली खां ने गोमती किनारे बनवाया था खूबसूरत महल, इसमें दफन हैं कई कहानियां

दिल्ली स्थित UP भवन में अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार, योगी सरकार ने 3 को किया सस्पेंड

UP Police Constable 2023: कब शुरू होगी यूपी पुलिस में 35000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया? जानें अपडेट

शादियों के मौसम में UP-बिहार सहित इन राज्यों के दूल्हे अब उतार सकेंगे दुल्हन की छतों पर हेलीकॉप्टर, जानें DGCA का नया नियम

लखनऊ की इस बड़ी आवासीय योजना को हरी झंडी, चंडीगढ़ और पंचकूला की तर्ज पर होगी डेवलप

यूपी के इन शहरों में आवास विकास के फ्लैट्स पर बंपर छूट, गाजियाबाद में ऐसे खरीदें अपना आशियाना

Sarkari Naukri: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी भी डेढ़ लाख पार

CSJMU और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज विश्वविद्यालय ने साइन किया MOU, मिलकर करेंगे ये काम

UP Weather Alert: यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक, जानिए कैसा रहेगा आज आपके जिले का मौसम

‘तहसीलदार ने जिंदगी नर्क बना दी’, रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, केस दर्ज
मटका गोला आम
मटका गोला आम की नई किस्म किसान नवाब हसन ने लगाई है. इस दौरान इनको भी प्रमाण पत्र दिया गया. मटका गोला आम देखने में सेब के आकार लगता है. जल्द ही बाजार में लोग इसे खा सकेंगे. इसकी कीमत अभी तय नहीं है. इसी तरह किसान पुत्ती लाल ने देसी गोला आम लगाया है, जो एकदम नई किस्म का आम है.
आमीन, मुंज्जर आमीन आम
किसान शादाब अहमद ने आमों की दो नई किस्म इस बार लगाई है, जिसमें आमीन, मुंज्जर आमीन आम हैं. बताया जा रहा है कि यह दोनों ही आम स्वाद में बेहद उच्च गुणवत्ता वाले हैं. हालांकि, ये बाजार में कब तक उतरेंगे और इनकी कीमत क्या होगी यह अभी तय नहीं है.
अगस्त आम
किसान परमेश्वर दीन ने अगस्त आम लगाया है. यह आम अगस्त महीने के नाम पर ही रखा गया है. इसी तरह अमित मौर्या ने सफेदा आमीन आम लगाया है. इन दोनों को भी प्रमाण पत्र मिल गया है.
जामुन आम
किसान देवेंद्र सिंह ने जामुन जिसे लोग खाना बहुत पसंद करते हैं, उसी के नाम पर अब एक आम की किस्म को भी तैयार किया है. जामुन आम को प्रमाण पत्र मिल गया है. देवेंद्र सिंह द्वारा लगाया गया आम अब जामुन आम के नाम से जाना जाएगा.
तुखमी हीरा आम
किसान छोटे लाल कश्यप ने तुखमी हीरा नाम से आम की एक नई किस्म बाजार में उतारी है, जिसको हरी झंडी मिल चुकी है. इस आम की किस्म को भी एकदम अलग और बेहद खास माना जा रहा है.
.
Tags: Food 18, Lucknow news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 20:27 IST








