UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी परीक्षा का शेड्यूल जारी, 23 जून से होंगे एग्जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. UPSC IES ISS Exam Date 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भर्ती परीक्षाओं के लिए डेट जारी कर दी है. यह परीक्षाएं 23 से 25 जून 2023 तक आयोजित की जानी है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) या भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया था, वो अपनी तैयारी शुरू कर दें. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं. भर्ती के संदर्भ में विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी.

आईईएस/आईएसएस 2023 परीक्षा कार्यक्रम

23 जून को 2 पेपर आयोजित किए जाएंगे. सामान्य अंग्रेजी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अध्ययन, दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

24 जून को सामान्य अर्थशास्त्र-I का पेपर सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक, सांख्यिकी – I का पेपर सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक, सामान्य अर्थशास्त्र-II दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक, सांख्यिकी – II का पेपर दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

25 जून को सामान्य अर्थशास्त्र-III का पेपर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक, सांख्यिकी-III का पेपर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक, भारतीय अर्थशास्त्र का पेपर दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक और सांख्यिकी – IV का पेपर दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
Education News: 10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें स्टूडेंट, जानें इसके नफा नुकसान
KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन में किन बच्चों को मिलती है पहली प्राथमिकता, क्यों रहती है लंबी वेटिंग लिस्ट

Tags: Job news, Recruitment, UPSC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें