यूपी के सीतापुर में युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 संदीप मिश्रा/ सीतापुर. यूपी के सीतापुर में घर के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. लोगों को घटना की जानकारी कब हुई जब वह सुबह अपने खेतों को जाने के लिए निकले. युवक का घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा हुआ शव देखकरपूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने चोको पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जाहिर की जा रही है. वहीं मृतक युवक का अपनी पत्नी से शादी के बाद से विवाद होने के भी बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

पूरा मामला रेउसा थाना क्षेत्र के खरोहा गांव का है. यहां रहने वाला युवक मुंशी रोज की तरह घर के बाहर तखत पर सो रहा था. देर रात अज्ञात हमलावरों ने मुंशी की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. सुबह जब गांव वाले अपने खेतों पर जा रहे थे. तभी मुंशी का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों के शोर मचाने पर मुंशी के परिवार वाले भी बाहर आ गए हत्या की सनसनीखेज वारदात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस घटना स्थल पर काफी देर तक छानबीन करती रही. लेकिन पुलिस के हाथ किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

मुंशी के पिता की भी हुई थी हत्या

बमुंशी के पिता हौसला प्रसाद की भी करीब 10 साल पूर्व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी हौसला प्रसाद के कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है.

हत्या से पहले ससुराल वालों ने की थी मुंशी की पिटाई

बताते हैं कि मुंशी का अपनी पत्नी रोशनी के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद करीब तीन-चार दिन पहले रोशनी के मायके वाले लखीमपुर से आकर रोशनी की ससुराल आए थे. जहां पर ससुराल वालों ने मुंशी की पिटाई कर दी थी और रोशनी को लेकर लखीमपुर वापस चले गए थे. तमाम ऐसे बिंदु है जिन पर पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags: Crime News, UP news, UP police, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें