
तारा ठाकुर/पंचकूला: पंचकूला की अर्शिया गोस्वामी ने बड़े-बड़े लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. महज 8 साल की उम्र में अर्शिया ने 60 किलो का डेडलिफ्ट कर अपने आप में एक यंगेस्ट डेडलिफ्टर का खिताब हासिल किया है. पंचकूला की अर्शिया ने मात्र 8 साल की उम्र में 60 किलो वज़न उठाने जैसा काम किया है, जो इसकी उम्र के बच्चों के लिए कर पाना बहुत मुश्किल है.
अर्शिया ने लॉकडाउन में अपने माता-पिता को एक्सरसाइज करते देख डेडलिफ्ट की शुरुआत की और धीरे-धीरे अभ्यास करते रहने के बाद अर्शिया 60 किलो की डेडलिफ्टिंग कर लेती है. अर्शिया का गोल है कि वह बड़ी होकर देश के लिए मेडल लाए. अर्शिया सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही है और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं. अर्शिया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कर चुकी है.
अर्शिया का कहना है कि आने वाले समय में वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराएगी. अर्शिया ने बताया कि वह डेडलिफ्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी रुचि रखती है. रोजाना कई घंटों तक पिता के ही जिम में एक्सरसाइज करने के साथ-साथ पढ़ाई में भी समय देती है. अर्शिया का कहना है कि डेडलिफ्टिंग के लिए उसके माता-पिता उसे प्रोत्साहित करते रहते हैं और उसके परिवार का उसे पूरा सहयोग मिलता है.
पिता कर रहे ट्रेंड
आगे कहा कि जब वह अपने से बड़ी उम्र के बच्चों के साथ प्रतियोगिता करती है तो उसे गर्व होता है. 8 साल की उम्र में वह 14 से 15 साल के बच्चों के साथ कॉम्पिटिशन करती है. अर्शिया का कहना है कि कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए उम्र की कोई पाबंदी नहीं होती. कम उम्र में भी आप बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. पिता अवनीश गोस्वामी खुद एक जिम संचालक हैं और उनका कहना है कि 8 साल की उम्र में इतना भारी भरकम वजन उठाना अर्शिया के लिए बड़ी बात नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि कम उम्र में भारी वजन उठाने से उसको कोई फिजिकल प्रॉब्लम आई हो.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 19:15 IST








