Train Alert : छपरा के इस रेलवे स्टेशन पर अब गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का होगा ठहराव, जानिए कितने मिनट तक रुकेगी ट्रेन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल कुमार/छपरा. सारण जिले के लिए लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. कोरोना महामारी के दौरान जिस ट्रेन को बंदकर दिया गया था, रेलवे ने उसे चालू करा दिया है. गाड़ी संख्या 15080 /15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र -गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर एक जून से अगले आदेश मिलने तक राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव बहाल कर दिया है.

रेलवे के इस कदम से स्थानीय लोग काफी खुश हैं. गुरूवार को राजापट्टी स्टेशन से गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का सारण के राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव की व्यवस्था बहाल कर देने से रेल मंत्री के साथ रेल प्रशासन का लोगों ने आभार व्यक्त किया है.

यात्री प्रधान है पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल
गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सारण जिले के प्रमुख स्टेशनों के अलावा किसी भी छोटे स्टेशन पर नहीं रुकती थी. राजापट्टी स्टेशन पर पाटलिपुत्र के ठहराव से न केवल राजापट्टी के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि इससे सटे गोपालगंज, महराजगंज एवं सीवान जिला के लाखों लोगों को भी अब गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, थावे एवं पाटलिपुत्र आने-जाने में आसानी हो जाएगी.

अपर मंडल रेल प्रबंधक ज्ञानेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है, जो अपने यात्रियों को उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है।.इसी के तहत राजापट्टी स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य कराया गया है.

दो मिनट राजापट्टी स्टेशन पर रूकेगर गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
अपर मंडल रेल प्रबंधक ज्ञानेश त्रिपाठी ने बताया कि राजापट्टी के यात्रियों की मांग के परिणाम स्वरूप रेलवे द्वारा जनता की सुविधा कों लेकर गाड़ी संख्या 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे-मसरख रेल खंड पर पड़ने वाले राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है. जिसके अनुसार 1 जून से राजापट्टी स्टेशन पर गाड़ी संख्या- 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 08:06 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 08:08 बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी.

इसी प्रकार 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 18:38 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 18:40 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी. इस गाड़ी के ठहराव से राजापट्टी समेत आस-पास की लोगों को गोरखपुर एवं पाटलिपुत्र तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. .

Tags: Bihar News in hindi, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें