राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार ने नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेन्टर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार ने नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेन्टर का फीता काटकर किया उद्घाटन

प्रदेश की राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने आज नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेन्टर, मंझनपुर का फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया। रूपये 48.69 लाख की लागत से वन स्टाप सेन्टर का निर्माण कार्यदायी संस्था-ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा किया गया है।

ज्ञातब्य है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा सखी वन स्टाप सेन्टर का संचालन किया जा रहा है, जो 24×7 संचालित है। वन स्टाप सेन्टर में कोई महिला एवं बालिका जो विषम परिस्थितियों से ग्रस्त हो अथवा उसको अन्य किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता की पूर्ति के लिए सलाह एवं सहायता की आवश्यकता है तो वह 112 नम्बर पर कॉल कर अथवा वन स्टाप सेन्टर में सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकतीं हैं। वन स्टाप का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को तत्काल सुरक्षा देते हुये आवश्यक चिकित्सीय एवं पुलिस सेवायें प्रदान करना है। जिसमें एक छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस हेल्प डेस्क, विधिक सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर अध्यक्षा जिला पंचायत कल्पना सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
————–

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें