अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज होते ही वायरल, ‘नाच रे पतरकी 3.0’ ने मचाई धूम, Youtube पर कर रहा ट्रेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#Video नाच रे पतरकी ३.0 | #Arvind Akela Kallu | #Shilpi Raj | Naach Re Patarki 3.0 | #Namrita Malla: सारेगामा हम भोजपुरी और अरविंद अकेला कल्लू का जलवा एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है. कल्लू का नया गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ आज रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ इस गाने ने धूम मचा दी है. नाच रे पतरकी का यह गाना तीसरा वर्जन है. इससे पहले इसके 2 वर्जन ने भोजपुरी के दर्शकों को नागिन धुन पर खूब नचाया. म्यूजिक प्रधान इस गाने में भी कल्लू ने अपनी छाप छोड़ी है और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। नागिन थीम पर बना इस गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म के म्यूजिक को याद कर आने वाला है. लेकिन भोजपुरी में यह अपने आप में नायाब और अनोखा है, जिसे कल्लू अपने फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए लेकर आए हैं. इसमें कल्लू बोल्ड अभिनेत्री नम्रता मल्ला के साथ परफोर्म कर रहे हैं.

गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ के बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि नाच रे पतरकी फ्रेंचाइजी का यह एक और शानदार गाना है जो सबको झूमने पर मजबूर कर देगा. नए प्रयोग और विजन के साथ हमने इस गाने को बनाया है. नागिन धुन का गाना लोगों में बेहद पसंद किया जाता रहा है। इस को ध्यान में रखकर हमने एक बेहतरीन कांसेप्ट के साथ लाजवाब गाना अपने भोजपुरी के दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया है उम्मीद करते हैं कि यह सभी लोगों को पसंद आएगी और इस सीरीज के पहले दो गानों की तरह यह धमाल मचाएगी। साथ ही नाच रे पतरकी सीरीज के कारवां को आगे बढ़ाएगी। कल्लू ने कहा कि गाना “नाच रे पतरकी 3.0” का धुन बेहद मजेदार है। मैं भोजपुरी म्यूजिक लवर्स और अपने फैंस से अपील करूंगा कि आप सभी इस गाने को खूब सुने और इससे बड़ा बनाएं, हमारे गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है जिसमें मेरे साथ भोजपुरी न्यू कमर नम्रता मल्ला का सेंसेशनल डांस आपको खूब भाएगा यह मेरा विश्वास है.
” isDesktop=”true” id=”6385107″ >

बता दें कि गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की खूबसूरत आवाज शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है और यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इसके गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह है. कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं, जबकि डीओपी महेश वेंकट हैं.

Tags: Arvind Akela Kallu, Arvind Akela Kallu Bhojpuri, Bhojpuri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें