
हाइलाइट्स
ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की सेल में 65 प्रतिशत की ग्रोथ.
ऑल्टो, एस प्रेसो की सेल 30 प्रतिशत घटी.
हैचबैक की सेल में भी कंपनी को 5 प्रतिशत की बढ़त.
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर बजट कार ऑल्टो के 10 (Alto K10) से लोग मुंह फेरते नजर आ रहे हैं. बजट कार की बिक्री में लगातार कंपनी कमी देख रही है. हालांकि कुल मिलाकर मई में कंपनी ने रिटेल सेल के दौरान 10 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है. कंपनी ने मई में 1,78,083 यूनिट्स की सेल की है. कंपनी ने मई के आंकड़ाें की जानकारी देते हुए बताया कि 2022 मई के मुकाबले इस साल मई में कंपनी को 10 प्रतिशत की बढ़त मिली है. मई 2022 में कंपनी ने 1,61,413 यूनिट्स सेल की थीं. वहीं देश में बिकीं कंपनी की गाड़ियों की बात की जाए तो इसमें 13 प्रतिशत की बढ़त मिली है. मई 2022 में कंपनी ने 1,34,222 यूनिट्स सेल की थीं जो इस साल बढ़कर 1,51,606 यूनिट्स हो गई हैं.
वहीं ऑल्टो और एस प्रेसो जैसी बजट कारों की बात की जाए तो 30 प्रतिशत की सेल कम दर्ज की गई है. 2022 मई में इन दोनों कारों की सेल 17,408 यूनिट्स थी जो मई 2023 में घटकर 12,236 इकाई रह गई. ऐसा ही कुछ अप्रैल में भी देखने को मिला था. ग्राहकों का ऑल्टो के 10 और एस प्रेसो जैसी बजट कारों की ओर से लगातार झुकाव कम होता जा रहा है और हैचबैक व एसयूवी की तरफ बढ़ता जा रहा है.
चल गया ग्रैंट विटारा और ब्रेजा का जादू
हाल ही में लॉन्च हुई कंपनी की एसयूवी ग्रैंड विटारा और ब्रेजा की नई जनरेशन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की सेल में 65 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है. मई 2023 में इन तीनों गाड़ियों की 46,243 इकाई हो गई. वहीं 2022 मई में ये 28,051 यूनिट्स की सेल थी. वहीं इन कारों के एक्सपोर्ट में कुछ कमी देखने को मिली है. पिछले साल मई में इन तीनों गाड़ियों की कंपनी ने 27,191 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं लेकिन इस साल ये आंकड़ा 3 प्रतिशत घटकर 26,477 यूनिट्स रह गया है.
सियाज की बिक्री भी बढ़ी
वहीं स्विफ्ट, सिलेरिया, इग्निस, बलिनो और डिजायर की बिक्री में भी हल्की बढ़त देखने को मिली है. इन तीनों गाड़ियों की मई 2022 में कंपनी 67,947 यूनिट्स ने सेल की थीं. इस साल इसमें 5 प्रतिशत की बढ़त रही और कंपनी ने 71,419 यूनिट्स सेल कीं. वहीं कंपनी की प्रीमियम सेडान सियाज की बिक्री में भी कंपनी को अच्छी बढ़त मिली है. कंपनी ने मई 2022 में सियाज की 586 यूनिट्स सेल की थीं जो इस साल बढ़कर 992 यूनिट्स हो गई
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 17:36 IST








