पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के 10 शार्प शूटर्स गिरफ्तार, किडनैपिंग की थी प्लानिंग, आर्म्स भी मिले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद देश में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंगस्टर का नाम लगातार सुर्खियों में है. दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस ने इस गैंग की कमर तोड़ने का काम किया है, जहां गुरुग्राम पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के 10 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि यह इनमें से सात शार्प शूटर पुलिस की वर्दी में मिले जो गुरुग्राम में किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें वारदात से पहले ही दबोच लिया. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह शार्प शूटर गुरुग्राम में किसी बड़ी किडनैपिंग को अंजाम देने के इरादे से यहां आये थे क्योंकि यह शार्प शूटर्स आपस में एक दूसरे को नहीं पहचानते थे.

यह सभी शार्प शूटर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक सभी शार्प शूटर इंटरनेट के जरिए गोल्डी बरार से संपर्क में थे और इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह कि गिरफ्तार किए गए इन 10 शार्प शूटर्स में से सात शार्प शूटर्स पुलिस की वर्दी में मौजूद मिले. गुरुग्राम पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से चार विदेशी पिस्टल , जिंदा कारतूस, 7 पुलिस की वर्दी और दो गाड़ियां भी बरामद की है. इन सभी आरोपियों की पहचान जोगेन्द्र उर्फ जोगा, हरजोत सिंह उर्फ नीला, सिंदरपाल उर्फ बिट्टू, संदीप उर्फ दीप, अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी, राकेश कुमार उर्फ अनिल, प्रिंस उर्फ गोलू, धमेन्द्र उर्फ धर्मा, दीपक उर्फ दिलावर और भरत उर्फ करण के रुप में हुई है.

इनमें से पांच शार्प शूटर्स के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं. दरअसल गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर 17 और सेक्टर 31 के इंचार्ज को एक सूचना मिली कि गुरुग्राम के सोहना रोड पर महेंद्रवाड़ा गांव के पास कुछ लोग गाड़ी में खड़े हुए हैं और यह आपराधिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं. इसी सूचना पर दोनों क्राइम ब्रांच की टीमों ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और यहां से इन दो गाड़ियों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जब पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा तो यह सभी सातों हरियाणा पुलिस की वर्दी में मौजूद थे. जब क्राइम ब्रांच को इन पर शक हुआ तो इनसे पूछताछ की गई और खुलासा हुआ कि यह असली पुलिस वाले नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के शार्प शूटर्स हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर

वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इन्हीं की निशानदेही पर इनके और तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये सभी शार्प शूटर्स गुरुग्राम में किसी बड़ी किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे और फिर करोड़ो रुपए की फिरौती की मांग करने वाले थे. साथ ही गुरुग्राम पुलिस अब इन को कोर्ट में पेश करेगी जहां से इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि यह खुलासा हो सके कि ये सभी गुरुग्राम में कौन कौन सी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं.

पुलिस ने सभी शार्प शूटर से 2 गाड़ियां बरामद की है जिसमें एक स्कॉर्पियो और दूसरी होंडा सिटी कार है. जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार दिल्ली से चोरी की हुई है अब पुलिस चाह रही है कि इन से जल्द से जल्द पूछताछ की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि आखिरकार यह लोग गुरुग्राम में किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे.

Tags: Crime News, Gangster Lawrence Vishnoi, Haryana news, Lawrence Bishnoi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें