फ्री में उठाई कबाड़ जैसी गाड़ी, फिर लगाया ऐसा दिमाग, अब लाखों कमा रही है महिला!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Woman Opens Salon in Caravan: आजकल दुनिया के कई देशों में लोग घर में रहने के बजाय बड़ी-बड़ी गाड़ियों को चलते-फिरते घरों में कनवर्ट कर रहे हैं. बहुत से लोगों का कहना है कि इससे उन्हें फायदा होता है तो वहीं कुछ लोगों का तर्क होता है कि ये उन्हें घूमने-फिरने और कुदरत से जुड़े रहने की आज़ादी देता है. हालांकि एक महिला ने इन सबसे अलग ऐसी ही एक फ्री की गाड़ी का इस्तेमाल करके अपना बिजनेस सेट कर लिया है.

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बोनी चार्ल्स ( Bonnie Charles) नाम की महिला को ये आइडिया तब आया, जब वे मैटरनिटी लीव पर थीं और वापस काम पर नहीं जाना चाहती थीं. उन्होंने इस वक्त का इस्तेमाल करके एक ऐसा बिजनेस आइडिया निकाला, जो जल्दी ही उन्हें फायदा देने लगा और उनका घर पर रहने का सपना भी पूरा हो गया.

नौकरी छोड़ी, खोल दिया नेल सैलून
बोनी चार्ल्स ( Bonnie Charles) वैसे तो हॉस्पिटल में काम करती थीं, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद वे इसे छोड़ना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने मैटरनिटी लीव के दौरान ही नेल टेक्नीशियन का कोर्स कर लिया और घर से ही काम करने का मन बनाया. दिक्कत थी कि उनका घर छोटा था और फैमिली मेंबर्स से भरा हुआ. ऐसे में उन्होंने कुछ अलग सोचते हुए फेसबुक पर फ्री में मिल रहे एक कारवां को खरीद लिया. अपने सौतेले पिता और पति की मदद से उन्होंने इसे ग्लैमरस, ग्रीन ब्यूटी सैलून में तब्दील कर लिया. दिलचस्प ये है कि इस काम में उन्हें सिर्फ £300 यानि करीब 30 हज़ार रुपये खर्च करने पड़े.

ज़ीरो इनवेस्टमेंट से शुरु किया बिजनेस
बोनी खुद बताती हैं कि उनके पास बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ नहीं था. गाड़ी मुफ्त में मिली, रेनोवेशन पिता और पति ने किया. हरा पेंट किसी ने गलती से घोल दिया था, जिसे उन्होंने इस्तेमाल कर लिया. ज्यादातर चीज़ें DIY मटीरियल हैं. पूरे सैलून में सिर्फ कुशन, पौधे, कैंडल और एनिमल ऑर्नामेंट ही सबसे महंगी चीज़ें हैं. वे कुर्सियों को भी किराये पर लेकर रखती हैं. अपने इस सेटअप से वे साल में 6 लाख से ज्यादा बचा लेती हैं. न तो उन्हें कोई बिजनेस टैक्स या रेंट ही देना पड़ता है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें