
नई दिल्ली. वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. रियल्टी, फार्मा और आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि बैंकिंग, पीएसई और इंफ्रा शेयरों में दबाव रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,428.54 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 46.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18,487.75 के स्तर पर बंद हुआ.
गुरुवार के कारोबार Coal India, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, SBI Life Insurance और HDFC Life निफ्टी के टॉप लूजर रहे जबकि Apollo Hospitals Enterprises, Divis Laboratories, Bajaj Auto, Tata Motors और Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर रहे.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 17:06 IST
Author: Up Head Line
Views: 23








