
सुशील शर्मा/महेंद्रगढ़: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से खाटू श्याम धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की गई. खाटू श्याम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं के मन में भारी आस्था है. श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए वहां पहुंचते हैं. महेंद्रगढ़ से बस सुविधा नहीं होने पर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था.
अब बस सेवा मिलने पर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है. सामाजिक संगठनों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की. समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि आज खाटू श्याम के लिए हरियाणा रोडवेज की नई बस चलाई गई है. यह महेंद्रगढ़ क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग थी, क्योंकि महेंद्रगढ़ से कोई भी तीर्थ स्थान के लिए बस सेवा पहले नहीं थी. खाटू श्याम के लिए हरियाणा सरकार की और से नारनौल डिपो ने आज नई बस सेवा शुरू की है.
हरिद्वार के लिए भी शुरू हो बस सेवा
सामाजिक संगठनों ने सरकार और हरियाणा रोडवेज विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है. समाजसेवी रामनिवास पाटोदा का कहना है कि महेंद्रगढ़ से श्रद्धालु तीर्थ स्थानों के लिए बहुत अधिक ज्यादा संख्या में जाते हैं. महेंद्रगढ़ से हरिद्वार-ऋषिकेश और सालासर के लिए भी यहां से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना ना करना पड़े.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 16:46 IST








