SBI vs HDFC vs ICICI: जानें कहां सीनियर सिटीजन के लिए है बेहतर FD स्कीम, चेक करें दरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के बेहतरीन विकल्पों में से एक माना जाता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) जैसे कई बैंक बुजुर्गों को 7 से 10 साल की एफडी के लिए सामान्य ग्राहकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट्स (0.50 फीसदी) अतिरिक्त ब्याज देते हैं. आइए इन विशेष एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दरों पर एक नजर डालते हैं.

सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम
भारतीय स्टेट बैंक की विशेष एफडी योजना We Care, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर 5 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए अतिरिक्त 30 बीपीएस ब्याज दर प्रदान करता है. अगर कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट लगाता है तो एफडी पर लागू ब्याज दर 7.50 फीसदी होगी. ये ब्याज दरें 15 फरवरी, 2023 से प्रभावी हैं. एसबीआई अमृत कलश एफडी योजना 400 दिनों की विशेष अवधि के साथ आती है, जिस पर आम जनता को 7.10% की ब्याज दर मिलेगी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर मिलेगी.

सीनियर सिटीजन के लिए एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
सीनियर सिटीजन के लिए एचडीएफसी बैंक की विशेष एफडी योजना को HDFC Senior Citizen Care कहा जाता है. बैंक इन जमाओं पर 75 बीपीएस उच्च ब्याज दर प्रदान करता है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार सीनियर सिटीजन केयर एफडी योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है. एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन को 5 साल और 1 दिन से 10 साल के बीच के टेन्योर पर 7.75% की ब्याज दर प्रदान करता है. ये दरें 29 मई, 2023 से प्रभावी हैं. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक ने 35 और 55 महीने की अवधि के साथ दो स्पेशल एडिशन एफडी भी पेश किए हैं जो सीनियर सिटीजन को क्रमशः 7.70% और 7.75% की ब्याज दर प्रदान करते हैं.

सीनियर सिटीजन के लिए आईसीआईसीआई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
सीनियर सिटीजन के लिए आईसीआईसीआई बैंक की विशेष एफडी योजना-ICICI Bank Golden Years FD Scheme 80 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करती है. आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी स्कीम पर सालाना 7.50 फीसदी ब्याज मिलता है. ये ब्याज दरें 24 फरवरी, 2023 से प्रभावी हैं.

Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits, Hdfc bank, ICICI bank, Sbi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें