
हाइलाइट्स
190 करोड़ के इस घर के बाहर शानदार गार्डन है.
इसमें पर्सनल जिम भी है और इसका इंटीरियर शानदार है.
ये भव्य बंगला चार मंजिला है और एक पार्क व स्वीमिंग पुल भी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi rautela) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. कभी वो अपनी ड्रैस की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अफेयर की वजह से. कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी भागीदारी को लेकर उर्वशी काफी खबरों में रही थीं . अब एक बार फिर उनके चर्चे चारों और हो रहे हैं. इस बार मुंबई में उनके द्वारा खरीदा गया महंगा घर (Urvashi Rautela Luxurious Apartment ) सुर्खियां बटोर रहा है. उर्वशी अब दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा परिवार की पड़ोसन बन चुकी हैं. उर्वशी ने यह बंगला 190 करोड़ रुपये में खरीदा है.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी रौतेला का ये घर बहुत आलीशान है. घर के बाहर शानदार गार्डन है. इसमें पर्सनल जिम भी है. खूबसूरत इंटीरियर्स वाले इस बंगले में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है. उर्वशी ने इसका इंटीरियर अपने हिसाब से कराया है और इसमें मॉर्डन आर्ट लगा हुआ है. गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से उर्वशी मुंबई में नया ठिकाना खोज रही थी. हालांकि उर्वशी ने अपने बंगले के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है.
चार मंजिला है बंगला
उर्वशी रौतेला का ये भव्य बंगला चार मंजिला बताया जा रहा है. उर्वशी अब इस बंगले में रहने भी लगी हैं. उर्वशी अपनी फिल्मों को लेकर भले ही सुर्खियों में न आई हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा होती है. हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी. एक्ट्रेस ने फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश गाउन की मदद से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. वे हाल ही में वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में दिखाई दी थीं. जल्द ही एक्ट्रेस परवीन बाबी के बायोपिक फिल्म में नजर आ सकती हैं.
कंट्रोवर्सी से पुराना नाता
उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी जोड़ा जाता है. दरअसल उर्वशी ने बीते साल एक इंटरव्यू में मिस्टर आरपी का जिक्र किया था जो उनसे मिलने होटल आए थे और लॉबी में वेट कर रहे थे. तबसे ऋषभ पंत को मिस्टर आरपी कहा जाने लगा.
.
Tags: Business news in hindi, House, Real estate, Urvashi Rautela
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 16:03 IST








