हाइलाइट्स
हेलीकॉप्टर सेवा लेने के लिए पहले गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ स्थानीय प्रशासन से भी अनुमति लेनी पड़ती थी.
मोदी सरकार देश के दूरदराज क्षेत्रों तक हवाई संपर्क का विस्तार करने लिए उड़ान 5.1 योजना की शुरुआत की है.
नई दिल्ली. शादियों के मौसम में अब हेलीकॉप्टर (Helicopter) किराये पर लेना और आसान हो जाएगा. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को और सरल (Heliport License Process Simplified) कर दिया है. इसके तहत अब आवेदनों को पांच बाहरी संगठनों को एनओसी या मंजूरी के लिए आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में सिंगल टैब के जरिये भेजा जा सकेगा. नागर विमानन महानिदेशालय ने विमान नियमों और संबंघित नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन करते हुये हेलीपोट्र्स को भूतल पर अथवा जमीन से उपर भवनों की छतों पर हेलीपोर्ट लाइसेंस या परिचालन की अनुमति दी है. इस फैसले के बाद शादी-ब्याह में अब दूल्हा को दुल्हन की छतों पर हेलीकॉप्टर उतारना आसान हो जाएगा.
बता दें कि इससे पहले ऑनलाइन आवेदन भेजने से पूर्व आवेदक को गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती थी. लेकिन, अब डीजीसीए ने समूची प्रक्रिया को और सरल बना दिया है. अब आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में एक अलग टैब उपलब्ध करा दिया गया है. इन पांच बाहरी संगठनों को आवेदनों को एनओसी या मंजूरी के लिये इस टैब के जरिये संबंधित संगठनों के यूआरएल लिंक या ईमेल से भेजा जा सकता है.
DGCA ने अब हेलिकॉप्टर बुक करना और आसान बना दिया है. (फाइल फोटो)
हेलीपोर्ट लाइसेंस लेना हुआ और आसान
इससे आवेदक के लिये प्रक्रिया सरल बन गई है और वह अब ईजीसीए पोर्टल में उपलब्ध कराई गई एकल खिड़की के जरिये एनओसी या मंजूरी के लिये आवेदन कर सकता है. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के नेतृत्व में नागर विमानन महानिदेशालय लगातार कारोबार सुगमता पर ध्यान दे रहा है. ईजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय में ई-गवर्नेंस) पोर्टल को सिंधिया ने नवंबर 2021 में शुरू किया था. इसका उद्देश्य डीजीसीए द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है.
मोदी सरकार दे रही है ईज ऑफ डूंइंग बिजनेस पर जोर
बात दें कि मोदी सरकार ईज ऑफ डूंइंग बिजनेस पर जोर देने के लिए पीपुल्स फ्रेंडली नियमों पर जोर दे रहा है. इसके तहत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डीजीसीए का पोर्टल भी लांच किया था. नागरिक उड्डयन मंत्रालय पिछले कई सालों से देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए हेलीकॉप्टर सहित अन्य कनेक्टिविटी के लिए UDAN 5.1 पर काम कर रही है.
डीजीसीए के इस फैसले के बाद शादी-ब्याह में अब छतों पर हेलीकॉप्टर उतारने में आसानी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: खुशखबरी: दिल्ली मेट्रो की इस रूट पर अब आपको मिलेगी 5G नेटवर्क की सुविधा, जानें DMRC का पूरा प्लान
नागर विमानन महानिदेशालय ने देश के दूरदराज क्षेत्रों तक हवाई संपर्क का विस्तार करने और हेलीकाप्टर सेवाओं सहित आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के लिये उड़ान 5.1 योजना की शुरुआत की है. इस पहल से उड़ान 5.1 की सफलता और आसान होगी. डीजीसीए के इस फैसले के बाद अब शादी ब्याह में हेलीकॉप्टर सेवा लेना और आसान हो जाएगा. साथ ही हेलीकॉप्टर से दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंच भी सकते हैं और अपनी दुल्हनियां को घर भी ले जा सकते हैं.
.
Tags: DGCA, Helicopter, Marriage ceremony, Udan
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 16:15 IST








