Jobe Alert: क्या आपकी हाइट 165-175 CM है? जॉब कैंप में मिलेगी 27000 हजार तक की नौकरी 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम सिंह/भागलपुर. भागलपुर और आसपास के जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका है. सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर आदि पदों पर नौकरी लेने के लिए सुनहरा अवसर है. दरअसल, भागलपुर के अलग-अलग प्रखंडों में रोजगार शिविर लगाया जाएगा. श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में इस रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें SIS लिमिटेड (धनबाद) ने 365 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिसमें सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, ग्रैजुएट ट्रेनी ऑफिसर, सीआईटी पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसको लेकर 6 जून 2023 से विभिन्न प्रखंडों में अलग अलग दिनों में कैंप लगाया जाएगा.

इन पदों में नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा निर्धारित की गई है. जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 37 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए. वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के 20 पद, सुरक्षा गार्ड के 200 पद, ग्रैजुएट ट्रेनी ऑफिसर के 20 पद, सीआईडी के 25 पद है.इस जॉब कैंप में21 वर्ष से 37 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति को शामिल किया जाएगा. वही हाइट 165 से लेकर 170 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है.

क्या कहते हैं जिला नियोजन पदाधिकारी

भागलपुर जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में जो भटक रहे हैं. वोअपने ब्लॉक में निर्धारित दिन पर आकर आवेदन जमा कर रोजगार पा सकते हैं. इसके लिए नीचे अलग अलग प्रखंड में तिथि निर्धारित की गई है.

अलग तारीखों में अलग-अलग प्रखंड में लगाया जाएगा शिविर
बिहपुर: 6.6.2023
गोपालपुर 7.6.2023
गोराडीह 8.6.2023
इस्माइलपुर 9.6.2023
कहलगांव 10.6. 2023
खरीक : 12.6.2023
नारायणपुर :13. 6.2023
नाथनगर: 14.6.2023
नवगछिया 15.6.2023
पीरपैती: 16.6.2023
रंगरा चौक: 17.6.2023

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 12:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें